May 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बोधिसत्व डॉ.बाबासाहेब के पौत्र डॉ.भीमराव यशवंतराव आंबेडकर जी के हस्ते बुद्धिस्ट सोसायटी जिला कार्यालय का भूमि पूजन एवम् मप्र की द्वितीय टापर अक्षरा घोड़ेसवार का सम्मान सम्पन्न



समाज के सभी सम्मानित साथी भवन निर्माण में दिल से दान दे

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया अर्थात भारतीय बौद्ध महासभा जिला शाखा बालाघाट के अंतर्गत तहसील शाखा लांजी के तत्वावधान में दिनांक 3 मई को आयोजित विशाल राज्य स्तरीय बौद्ध महासम्मेलन के अवसर पर संस्था के ट्रस्टी,राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष,समता सैनिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोधिसत्व डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर जी के पौत्र डॉ.भीमराव यशवंत राव आंबेडकर साहेब मुंबई के आगमन के दौरान बालाघाट मुख्यालय में बूढी वार्ड न 13 रेलवे क्रासिंग के पास में संस्था के जिला कार्यालय सूर्यपुत्र यशवंतराव अर्थात भैया साहेब आंबेडकर भवन का भूमिपूजन  एवं बालाघाट जिले की खैरलांजी तहसील के ग्राम तुरइयापर की बेटी अक्षरा घोड़ेसवार द्वारा कक्षा मप्र शिक्षा विभाग की 10 वी बोर्ड कक्षा में मप्र में सेकेंड टापर का सम्मान संस्था के प्रमुख डॉ.भीमराव य. आंबेडकर जी के हस्ते कल 4 मई को किया गया।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय प्रमुख डॉ.भीमराव यशवंतराव आंबेडकर साहेब मुंबई थे,कार्यक्रम की अध्यक्षता  अशोक कुमार मेश्राम जी जिलाध्यक्ष बालाघाट द्वारा की गई थी सामूहिक पूजा वंदना पूज्य भंते बी राहुल बोधि जी चैत्यभूमि द्वारा की गई,प्रमुख अतिथियों में सुबचन जी रिटायर आयकर कमिश्नर एवं संस्था के सलाहकार मुंबई,कैप्टन प्रवीण निखाड़े अंतरराष्ट्रीय सचिव मुंबई,डॉ.एवं एडवोकेट जगदीश गवई अर्थात जयसेन बौद्ध, बी.एच.गायकवाड गुरुजी राष्ट्रीय सचिव एवं मप्र राज्य के पालक मंत्री,डॉ. चरनदास ढेंगरे प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय शिक्षक, गौतम पाटिल जी राष्ट्रीय संगठक भोपाल,सी एल बौद्ध राष्ट्रीय संगठक दतिया, इंजीनियर पद्माकर गणवीर राष्ट्रीय संगठक नागपुर,डॉ.एवं SSD के लेफ्टिनेंट कर्नल वरिष्ठ केंद्रीय शिक्षक उत्तम प्रधान जी इंदौर,बी.सी.सहारे प्रदेश कोषाध्यक्ष भोपाल,संतोष गवले प्रदेश उपाध्यक्ष बुरहानपुर,एड.रमेश लोखंडे प्रदेश सचिव छिंदवाड़ा,धर्मेंद्र कुरील पूर्व प्रदेश सचिव बालाघाट,युवा साथी मंगेश वानखेडे अध्याश वंचित आघाड़ी नागपुर,भीमराव फूसे विदर्भ अध्यक्ष BSI नागपुर,महिला नेत्री वरिष्ठ समाजसेवी सुश्री रेशम भोयर नागपुर,महेश चौबे पूर्व प्रदेश सचिव महेश्वर जिला खरगोन आदि मंचासिन थे।
सर्वप्रथम डॉ.भीमराव साहब द्वारा फीता काटकर उद्घाटन पत्थर को जनमानस हेतु ओपन किया एवं बौद्ध विधि से विधिवत भूमिपूजन किया गया। विदित होवे की संस्था के राष्ट्रीय,प्रदेश,जिला,तहसील एवं अन्य शाखाओं पदाधिकारी तथा  अन्य मिशनरी साथियों के दान से यह संस्था कार्यालय भवन निर्माण होने जा रहा हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.भिमराव जी द्वारा जिला बालाघाट की टीम को बधाई देते हुए शीघ्र ही भवन निर्माण करने हेतु एवं संस्था एवं समाज मिशनरी साथियों को इस पुनीत कार्य के लिए अधिक से अधिक दान देने हेतु आव्हान किया।
मंच पर ही प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गवले जी प्रदेश उपाध्यक्ष  बुरहानपुर द्वारा 25,000/के दान की घोषणा की
इस अवसर पर कु.अक्षरा घोड़ेसवार का सम्मान करते हुए जिला शाखा राशि 10,000/नगद,प्रशस्ति पत्र,एवं स्मृति चिन्ह देकर किया,बच्ची के आगे शिक्षा हेतु जिला खरगौन महेश्वर  तहसील मुख्यालय  के महेश चौबे जी द्वारा लेपटॉप देने की,आर के  कठाणे,देवानंद रंगारे,संजय मेश्राम जी महामंत्री खैरलांजी द्वारा प्रतिमाह 2500/ एवं सहारा फोटो कापी के संचालक,आदिवासी गोवारी समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेश सहारे जी द्वारा पढ़ाई हेतु जो भी सामग्री लगेगी वह निशुल्क देने की घोषणा की गई
इस समारोह में उपासिका धम्म प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण देने आई सभी केंद्रीय शिक्षिकाएं,बालाघाट,खैरलांजी,वारासिवनी,किरणापुर, हट्टा , लालबर्रा,आदि क्षेत्र से कार्यकर्ता   शामिल रहे सम्पूर्ण समारोह में बालाघाट से प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलता डोंगरे प्रदेश,SSD की डिवीजन ऑफिसर साधना ढेंगरे जी, उपाध्यक्ष,प्रमिला ताईं चौहान जिला कोषाध्यक्ष,पूर्णिमा ताईं गणवीर नगर कोषाध्यक्ष सुषमा रावडे नगर सचिव बालाघाट,दुरेंद सावनकर,आर डी बसोड़ सर,अभिराज मेश्राम सर आदि का सराहनीय सहयोग रहा

अन्य ख़बरें

खरगोन में 7 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी और हत्या, रिश्तेदार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

भाजपा नेताओं ने चंद्रनाथ रथ की हत्या को बताया राज्य सरकार की साजिश, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

Newsdesk

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading