May 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

फ्लाईओवर से गिरा मटेरियल ‘स्लरी’ था, मूल स्ट्रक्चर का हिस्सा नहीं.

जबलपुर –  दमोह नाका-महल फ्लाईओवर से मदनमहल स्टेशन के समीप कंक्रीट के टुकड़े गिरने के वायरल हुये वीडियो पर लोक निर्माण विभाग ने वास्तविक स्थिति स्पष्ट की है।

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री शिवेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहा मटेरियल फ्लाईओवर के मूल स्ट्रक्चर का हिस्सा नहीं है। यह बॉक्स सेगमेंट एवं डेक स्लैब के ज्वाइंट का “स्लरी” वाला भाग है। यह मटेरियल डी-शटरिंग के दौरान सतह पर चिपका रह जाता है।

कार्यपालन यंत्री ने बताया कि न तो यह तकनीकी खामी है और न ही इससे फ्लाईओवर के मूल स्ट्रक्चर को किसी प्रकार नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि टेम्प्रेचर वेरिएशन के कारण कई बार यह चिपिंग मटेरियल सतह से निकल जाता है, जैसा कि वीडियो में प्रदर्शित हो रहा है।

कार्यपालन यंत्री के मुताबिक कांट्रेक्टर को इस चिपिंग मटेरियल को निकालने के निर्देश दे दिए गये हैं और कार्य प्रारंभ भी कर दिया गया है।

अन्य ख़बरें

5 राज्यों में कुल कितने मुस्लिम कैंडिडेट्स चुनाव जीते

Newsdesk

ED के रडार पर कोलकाता पुलिस का बड़ा अफसर, रातों-रात जारी हुआ लुकआउट नोटिस; खूंखार अपराधी से जुड़े हैं तार

Newsdesk

नागपुर IIIT में छात्र ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, परीक्षा के डर से उठाया खौफनाक कदम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading