May 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दिनदहाड़े चोरी से दहशत: ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश


सिवनी- शहर के लुघडवाडा स्थित महालक्ष्मी नगर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महालक्ष्मी नगर निवासी रवि शंकर जागड़े के सूने घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि घटना दिनांक 05 मई 2026 को दोपहर लगभग 1 से 2 बजे के बीच हुई। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए सामान में एक नाग पायल, एक गार्डन (करधन), एक सोने की चेन और करीब 15 हजार रुपये नकद शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार द्वारा तत्काल थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

अन्य ख़बरें

गुम मोबाइल लौटाकर जबलपुर पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान

Newsdesk

अपराध समीक्षा बैठक में एसपी सम्पत उपाध्याय के सख्त निर्देश

Newsdesk

होटल रिलैक्स इन में महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading