May 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक


रेवोत्सव-2026%  शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का संगम बना पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय डिंडोरी


डिंडौरी सी टाइम्स । पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय डिंडोरी में मंगलवार को वार्षिकोत्सव ‘रेवोत्सव-2026’ का भव्य एवं आकर्षक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती अंजू पवन भदौरिया रहीं, जबकि अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर प्रियांशी जैन उपस्थित रहीं।
          कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय प्राचार्य  सुनील कुमार सोनी ने अतिथियों का हरित स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि “नर्मदा की तरह अविरल बहने वाला बच्चों का परिश्रम ही देश का भविष्य गढ़ता है। पीएम श्री विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत है।”
         प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत वार्षिक प्रतिवेदन में बताया गया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने खेल, कला एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में संभागीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं। बालिका कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया, वहीं 5 विद्यार्थियों का कबड्डी एवं बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। विद्यालय परिसर में खेल मैदान के साथ ईको एवं मैथस गार्डन का भी विकास किया गया है।
        सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, बालवाटिका प्रस्तुति, राजस्थानी, छत्तीसगढ़ी, कश्मीरी एवं पंजाबी लोकनृत्य, हिंदी एवं अंग्रेजी नाटिका, संगीतमय योग, भरतनाट्यम, कर्ण-अर्जुन संवाद तथा मूकाभिनय जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम का निर्देशन संगीत शिक्षक अमर कृष्ण दीक्षित एवं अन्य शिक्षकों द्वारा किया गया।
         इस अवसर पर कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मास्टर श्रेयांश जैन सहित शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभाओं को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
         मुख्य अतिथि अंजू पवन भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने नर्मदा स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों की सहभागिता को सराहनीय बताते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
         कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12वीं की छात्राएं कुमारी अनन्या शर्मा एवं कुमारी स्नेहा श्रीवास्तव तथा कक्षा 9वीं की छात्राएं कुमारी काव्या शुक्ला एवं कुमारी आराध्या बर्मन ने किया। अंत में वरिष्ठ शिक्षक नजीर अहमद खान ने आभार प्रदर्शन किया। राष्ट्रगान के साथ ‘रेवोत्सव-2026’ का गरिमामय समापन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे।

————————————————–

अन्य ख़बरें

गुम मोबाइल लौटाकर जबलपुर पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान

Newsdesk

अपराध समीक्षा बैठक में एसपी सम्पत उपाध्याय के सख्त निर्देश

Newsdesk

होटल रिलैक्स इन में महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading