30.5 C
Jabalpur
May 9, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

धर्मांतरण नेटवर्क पर सरकार की पैनी नजर, दोषियों पर कार्रवाई तय : चित्रा वाघ



मुंबई, 8 मई । महाराष्ट्र में भाजपा नेता चित्रा वाघ ने टीसीएस मामले में निदा खान की गिरफ्तारी, जबरन धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ से जुड़े आरोपों, और पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार और पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया।



उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के माध्यम से धर्मांतरण गतिविधियों के संचालन की बातें सामने आई हैं, जो बेहद गंभीर विषय है और सरकार इस पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

चित्रा वाघ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस मामले में पहले भी कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि निदा खान लंबे समय से फरार चल रही थी। हाल ही में उसे संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकना सरकार की जिम्मेदारी है और राज्य सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि टीसीएस जैसी कंपनियों के नाम भी इस मामले में सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों में पुलिस और सरकार पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी ताकि किसी भी प्रकार के अवैध धर्मांतरण या समाज को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

‘वंदे मातरम’ पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए चित्रा वाघ ने कहा कि यह भारत की आत्मा से जुड़ा गीत है और इसे सम्मान देना हर भारतीय का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रीय गीत जैसा सम्मान मिलना देश के लिए गौरव की बात है और इसका गायन सभी नागरिकों को करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की सोच हमेशा राष्ट्रहित और भारतीय संस्कृति के सम्मान को प्राथमिकता देने वाली रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमनाथ दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर चित्रा वाघ ने कहा कि सोमनाथ मंदिर करोड़ों भारतीयों की आस्था और ऊर्जा का केंद्र है। प्रधानमंत्री मोदी का सोमनाथ जाना बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम है। उनके कार्यकाल में सोमनाथ मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण का व्यापक कार्य हुआ है, जिससे मंदिर को नया स्वरूप मिला और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हुई हैं।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी चुनावी सफलता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या के मुद्दे पर भी चित्रा वाघ ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में वर्षों से पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा और गुंडागर्दी का माहौल बना हुआ था, जिसे जनता लंबे समय से झेल रही थी।

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने और भाजपा को भारी जनसमर्थन मिलने के बावजूद राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। वाघ ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर मारपीट की जा रही है, लेकिन आने वाले समय में राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत होगी और राजनीतिक हिंसा पर नियंत्रण स्थापित किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया

Newsdesk

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त

Newsdesk

गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिरला बोले- उनके विचार आज भी प्रेरणास्रोत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading