30.5 C
Jabalpur
May 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

निगमायुक्त ने रानी लक्ष्मी बाई वार्ड का किया निरीक्षण


*निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था के साथ बुनियादी सुविधाओं की ली जानकारी, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

*निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बच्चों के साथ स्वच्छता क्रिक्रेट खेलकर की शानदार बल्लेवाजी और बच्चों के साथ किया स्वच्छता संवाद*

*निगमायुक्त ने बल्ले से लगाया स्वच्छता का शॉटरू रानी लक्ष्मी बाई वार्ड का औचक निरीक्षण*

*निरीक्षण के अवसर पर निगमायुक्त के साथ पार्षद सुश्री कृष्णा दास, अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चैहान, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, संभागीय यंत्री अभिषेक तिवारी के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे*

जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने आज रानी लक्ष्मी बाई वार्ड का सघन दौरा कर स्वच्छता व्यवस्थाओं और जन-सुविधाओं का जायजा लिया। इस निरीक्षण की खास बात निगमायुक्त का खेल प्रेम और बच्चों के साथ सीधा संवाद रहा, जिसने वार्ड वासियों का दिल जीत लिया।
*मैदान में उतरे निगमायुक्त खेल-खेल में दिया स्वच्छता का संदेश*
निरीक्षण के दौरान जब निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की नजर खेल रहे बच्चों पर पड़ी, तो वे खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने बच्चों के बीच पहुंचकर न केवल उनके साथ स्वच्छता क्रिकेट खेला, बल्कि शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई चैके-छक्के भी लगाए। खेल के बाद उन्होंने बच्चों के साथ स्वच्छता संवाद किया, जिसमें उन्होंने नन्हे नागरिकों को शहर को साफ रखने में उनकी भूमिका के बारे में समझाया।
निगमायुक्त श्री अहिरवार ने वार्ड की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ सड़कों, प्रकाश व्यवस्था और जल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से किया जाए और स्वच्छता के मानकों में कोई समझौता न हो।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद सुश्री कृष्णा दास ने वार्ड की प्रमुख आवश्यकताओं से निगमायुक्त को अवगत कराया। इस अवसर पर निगमायुक्त के साथ अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चैहान, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, संभागीय यंत्री अभिषेक तिवारी आदि उपस्थित रहे।
*एक सकारात्मक पहल*
नगर निगम के इस दौरे ने अधिकारियों और जनता के बीच की दूरी को कम करने का काम किया है। निगमायुक्त श्री अहिरवार के इस दोस्ताना अंदाज की वार्ड स्तर पर काफी सराहना हो रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के संवाद से नागरिक जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है और शहर को स्वच्छ बनाने के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

अन्य ख़बरें

गुम मोबाइल लौटाकर जबलपुर पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान

Newsdesk

अपराध समीक्षा बैठक में एसपी सम्पत उपाध्याय के सख्त निर्देश

Newsdesk

होटल रिलैक्स इन में महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading