27.8 C
Jabalpur
May 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ईसीएचएस में चिकित्सा अधिकारी सहित कई पदों के लिए 6 जून तक करें आवेदन



जयपुर, 10 मई । मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक खास मौका सामने आया है। पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) ने श्री गंगानगर और हनुमानगढ़ में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में 8 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।


ईसीएचएस ने जिन 8 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें प्रभारी अधिकारी (केवल ईएसएम के लिए), चिकित्सा अधिकारी, दंत चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, नर्सिंग सहायक, दंत स्वच्छता विशेषज्ञ/सहायक, एम्बुलेंस चालक और महिला परिचारिका के 1-1 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय या बोर्ड से संबंधित पद अनुसार आठवीं उत्तीर्ण, ग्रेजुएशन, एमबीबीएस, बीडीएस, डी फार्मा के साथ पंजीकृत फार्मासिस्ट, जीएनएम, दंत चिकित्सा में डिप्लोमा, साक्षर होना आवश्यक हैं। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 21,800 से 95,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू जून में आयोजित होने की संभावना है, जिसके तिथि, समय और स्थान की जानकारी अलग से उम्मीदवारों को दी जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होंगे, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, कार्य अनुभव प्रमाण पत्र, डिस्चार्ज बुक और पीपीओ प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईसीएचएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘ईसीएचएस सेल, स्टेशन मुख्यालय, श्रीगंगानगर, पिन कोड 900291 और सिविल पिन कोड 335001’ पते पर 6 जून के दोपहर 12 बजे तक आवेदन करें। इस समय सीमा के बाद प्राप्त कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

पटना हाई कोर्ट भर्ती 2026 : कंप्यूटर ऑपरेटर-सह-टाइपिस्ट के लिए 16 मई तक कर सकेंगे आवेदन

Newsdesk

यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए एनएफआर ने 80 से अधिक ट्रेनों का समय बदला

Newsdesk

सोमनाथ अमृत महोत्सवः उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने प्रधानमंत्री के दौरे से पहले की तैयारियों की समीक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading