32.5 C
Jabalpur
May 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आउटसोर्स कर्मियों की बेहतर कैरियर प्लानिंग पर ध्यान दें : एमडी तिवारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने अधिकारियों से कहा है कि कंपनी मे कार्य कर रहे आउटसोर्स कर्मियों से उनकी योग्यता एवं विशेषज्ञता के अनुरूप कार्य लिया जाए तथा उनकी बेहतर कैरियर प्लानिंग और कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यालय शक्ति भवन  जबलपुर में आयोजित मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने आउटसोर्स कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि कंपनी में कार्य का बेहतर वातावरण उपलब्ध है, इसलिए कर्मी अपने नियमित कार्य के साथ उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विशेषज्ञता हासिल करने का भी प्रयास करें। उन्होंने कहा कि एमपी ट्रांसको में कार्य कर अनुभव प्राप्त करने वाले अनेक कर्मी देश की अन्य संस्थाओं में भी चयनित हुए हैं।

रोटेशन के आधार पर कार्य करायें

प्रबंध संचालक ने अधिकारियों से कहा कि आउटसोर्स कर्मियों को रोटेशन के आधार पर विभिन्न प्रभागों में कार्य करने का अवसर दिया जाए, ताकि उन्हें विविध कार्य प्रणालियों का अनुभव प्राप्त हो सके।

*पूर्ण समर्पण से कार्य न करने वाले होंगे स्थानांतरित*

बैठक के दौरान उन्होंने एचआर विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि बदलते तकनीकी परिवेश में एआई और आधुनिक तकनीकों के उपयोग के साथ बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने वरिष्ठ कर्मचारियों से अपने अनुभव नई पीढ़ी को हस्तांतरित करने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि मुख्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण समर्पण से कार्य करें, अन्यथा आवश्यकता अनुसार उन्हें फील्ड में स्थानांतरित किया जा सकता है, जहां कार्मिकों की अधिक आवश्यकता है।

बैठक में मुख्य अभियंता (एचआर) धीरेंद्र सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

नपा परिषद के जनता दरबार मे पूर्व मंत्री और नपा अध्यक्ष ने जनता की छोटी बडी सभी तरह की समस्याओ का किया समाधान

Newsdesk

ब्यौहारी मंडलम को मिला नया नेतृत्व विनय पर कांग्रेस का भरोसा

Newsdesk

प्रधानमंत्री के आह्वान पर लग्जरी कार छोड़ इलेक्ट्रिक स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading