32.5 C
Jabalpur
May 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लार्डगंज में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 2 बाइक बरामद

जबलपुर। थाना लार्डगंज पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई दो दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी का नाम गौरव उर्फ राज पिता हेमंत झरिया (25 वर्ष) निवासी बधायां मोहल्ला हरिजन बस्ती, थाना गोहलपुर बताया गया है।
पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर जिलेभर में वाहन चोरी, लूट और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली  के मार्गदर्शन में थाना लार्डगंज पुलिस ने यह सफलता हासिल की।
थाना प्रभारी  ने बताया कि रानीताल क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक एक्सिस स्कूटी से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिस पर संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा कर गढ़ा फाटक के पास पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गौरव उर्फ राज बताया, लेकिन वाहन के कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने करीब 17-18 दिन पहले गढ़ा फाटक क्षेत्र से एक्सिस स्कूटी चोरी करना तथा लगभग ढाई महीने पहले ओमती थाना क्षेत्र स्थित कार्तिक होटल के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। जांच में थाना लार्डगंज में दर्ज अपराध क्रमांक 316/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत स्कूटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज होना भी पाया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्सिस स्कूटी क्रमांक एमपी 21 एमएम 6488 तथा उसकी निशानदेही पर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एनई 4397 बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
वाहन चोर की गिरफ्तारी और चोरी के वाहन बरामद करने में उप निरीक्षक आर.एस. एलाड़ी, आरक्षक कुंदन और आदर्श की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

नपा परिषद के जनता दरबार मे पूर्व मंत्री और नपा अध्यक्ष ने जनता की छोटी बडी सभी तरह की समस्याओ का किया समाधान

Newsdesk

ब्यौहारी मंडलम को मिला नया नेतृत्व विनय पर कांग्रेस का भरोसा

Newsdesk

प्रधानमंत्री के आह्वान पर लग्जरी कार छोड़ इलेक्ट्रिक स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading