32.5 C
Jabalpur
May 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शहर के बाजार क्षेत्रों में सफाई कराने आधी रात सड़कों पर उतरी टीम स्वच्छता, महापौर , कलेक्टर और निगमायुक्त भी डटे रहे

जबलपुर। संस्कारधानी को स्वच्छता के पहले पायदान पर पहुँचाने के लिए नगर निगम प्रशासन अब “एक्शन मोड” में नज़र आ रहा है। शहर के बाजार क्षेत्रों को चकाचक करने के उद्देश्य से रात के समय सफाई अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व स्वयं महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने किया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार भी आधी रात तक रहे।
*मशीनों और ‘स्वच्छता सैनिकों’ का अनूठा समन्वय*
आधी रात को जब शहर सो रहा था, तब मालवीय चौक से कमानिया और उसके आगे पीछे मुख्य बाजार क्षेत्रों में भारी मशीनों और स्वच्छता कर्मियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक संसाधनों का भरपूर उपयोग किया गया जिसमे 4 रोड स्वीपिंग मशीनें सड़कों की धूल को पलक झपकते साफ करने के लिए, 3 टिप्पर और 2 जेड मशीनें जिससे कचरा संग्रहण और नालियों की बेहतर सफाई सुनिश्चित करने के लिए। 70+ स्वच्छता सैनिक जमीन पर उतरकर चप्पे-चप्पे को चमकाने में जुटे रहे।
*प्रशासनिक अमला रहा मौके पर मौजूद*
इस दौरान निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती रजनी कैलाश साहू, डॉ सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, उपायुक्त संभव अयाची, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा,स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव सहित पूरी टीम मैदान में डटी रही।
*एक सकारात्मक संदेश*
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने इस मौके पर कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। रात के समय सफाई अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि सुबह जब व्यापारी और नागरिक बाजार पहुँचें, तो उन्हें एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिले।
जब नेतृत्व खुद जमीन पर उतरता है, तो टीम का मनोबल दोगुना हो जाता है। रात की यह मुस्तैदी जबलपुर को स्वच्छता रैंकिंग में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प है।

अन्य ख़बरें

नपा परिषद के जनता दरबार मे पूर्व मंत्री और नपा अध्यक्ष ने जनता की छोटी बडी सभी तरह की समस्याओ का किया समाधान

Newsdesk

ब्यौहारी मंडलम को मिला नया नेतृत्व विनय पर कांग्रेस का भरोसा

Newsdesk

प्रधानमंत्री के आह्वान पर लग्जरी कार छोड़ इलेक्ट्रिक स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading