39.5 C
Jabalpur
May 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

एनटीपीसी लिमिटेड भर्ती: 52 इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया


नई दिल्ली, 13 मई । सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। एनटीपीसी लिमिटेड ने ई-I ग्रेड में अलग-अलग विषय अनुसार इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ईईटी) के कुल 52 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्तियों हेतु एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है।

एनटीपीसी लिमिटेड ने इंजीनियरिंग कार्यकारी प्रशिक्षुओं (ईईटी) के जिन 52 पदों पर रिक्तियां निकाली है, उनमें माइनिंग इंजीनियरिंग के 25 और सिविल/निर्माण इंजीनियरिंग के 27 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स का गेट 2025 परीक्षा उत्तीर्ण होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन गेट 2025 स्कोर, शैक्षणिक योग्यता, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले एनटीपीसी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस (यदि लागू हो) का भुगतान करें। फिर, फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में, आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

आवेदन ध्यान दें कि एनटीपीसी लिमिटेड की ओर से जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ईईटी) पदों के लिए भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, आदि से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी।

अन्य ख़बरें

केंद्र ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण योजना को मंजूरी दी; 37,500 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Newsdesk

गुजरात में 20,667 करोड़ रुपए की डबल लाइन रेलवे परियोजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी

Newsdesk

चार दिन से लापता 18 महीने की बच्ची की बरामदगी के लिए रांची में सड़क पर उतरे लोग, एनएच किया जाम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading