35.5 C
Jabalpur
May 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्यालय की जनसुनवाई में 46 और संभागों में प्राप्त हुए 32 आवेदन


*प्रातः 11 बजे से 01ः00 बजे तक सुनवाई में 78 आवेदकों के आवेदनों पर की गयी त्वरित कार्यवाही*
जबलपुर। शहर के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय और सभी 16 संभागों में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने मुख्यालय में आए 46 आवेदकों से सीधा संवाद किया और आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की। इसी तरह सभी 16 संभागों में संभागीय अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 32 प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही कर निराकरण कराया।
निगमायुक्त ने बताया कि आज मुख्यालय में 46 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 15 अतिक्रमण विभाग, 3 भवन शाखा, 8 स्वास्थ विभाग, 2 जलप्रदाय, 3 काॅलोनी सेल, 2 संपदा शाखा, 4 शासकीय योजना, 2 होर्डिंग शाखा, 1 स्थापना, 1 निर्वाचन, 1 जन्म मृत्यु , 1 उद्यान विभाग, 1 पी.एम.ए.व्हाय., 2 संभाग क्रमांक 16 से संबंधित है समस्त शिकायतों को संबंधित विभाग में प्रेषित किया गया व कुछ शिकायतों का राजस्व एवं स्वास्थ विभाग द्वारा त्वरित निराकरण किया गया। इसी प्रकार संभाग क्रमांक 1 से 16 तक में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए जिनका त्वरित निराकरण कराया गया।
जनसुनवाई में अपर आयुक्त देवेंद्र चैहान, विद्यानंद बाजपेई, उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन, जनसुनवाई प्रभारी सहायक आयुक्त वेद प्रकाश, श्रीमती शिवांगी महाजन, श्रीमती रचयिता अवस्थी, सुश्री अंकिता बर्मन, नवीन लोनारे, गुलाब इमवाती, सुनील दुबे, श्रीमती एकता रघुवंशी, इंद्र कुमार वर्मा, प्रमोद अग्रवाल, सतीश मिश्रा, व समस्त विभागीय प्रमुख व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने नगर निगम की कार्यवाही

Newsdesk

नई श्रम संहिता से श्रमिकों और असंगठित मजदूरों का भविष्य असुरक्षित : डॉ. संजीवा रेड्डी

Newsdesk

अगले दो दिन भीषण गर्मी का अलर्ट, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading