35.5 C
Jabalpur
May 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, बालाघाट


रक्तदान महादान से नारायण सेवा तक —
श्री श्री  के जन्मोत्सव पर मानव सेवा का प्रेरणादायी आयोजन
योग-ध्यान के माध्यम से हुई शुरुआत
बालाघाट। परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के पावन जन्मदिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, बालाघाट द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं साधना कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः गुरु पूजा के साथ हुई, जिसके पश्चात गुरुदेव की दिव्य वाणी में सुदर्शन क्रिया, प्राणायाम एवं ध्यान कराया गया। साधना के माध्यम से उपस्थित स्वयंसेवकों एवं साधकों ने विश्व शांति, मानव कल्याण एवं स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

इसके उपरांत आयोजित रक्तदान शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के 40 से अधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर “रक्तदान महादान” के संकल्प को साकार किया। स्वयंसेवकों ने यह भावना व्यक्त की कि हमारी धमनियों में बहने वाला रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा कर सके, इससे बड़ा मानव सेवा का कार्य कोई नहीं। सभी रक्तदाताओं ने प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार रक्तदान कर समाज के लिए जीवन रक्षक बनने का संकल्प लिया।

रक्तदान करने वालों में संजय अग्निहोत्री, राजेंद्र विक्की पालेवार, कमल कुमार बिसेन, दिशा चावला, जितेंद्र सिंह राजपूत, रवि नागपुरकर, अशोक डहेरवाल, रंजीत ठाकुर, देवेंद्र बिसेन, विनोद राठौर, भावुराम पटले, संगीता राजपूत, पुलकित राहंगडाले, मुस्कान शुक्ला, महक मंगलानी, विकास बिसेन, विजय बिसेन, रितेश सिंह बैस, उमा शंकर बिसेन, अभिषेक सिंह, विजय गढ़पाले, गौरव तिवारी, आयुष वाधवानी, रामविलास मात्रे, चित्रेश कुमार एड़े, भूपेंद्र ठाकुर, गणेश बिसेन, जय कुमार अजित, सुरजीत सिंह ठाकुर, मयंक सिंह ठाकुर, मनीष मिश्रा, पुष्पराज राहंगडाले, हरिश चिमनानी, अमृता ठाकुर, रत्नेश चौरसिया, जीवेश वैस, करण बिसेन, डॉ. हेमंत राहंगडाले, जितेंद्र मोहारे, अभिषेक भार्गव, पंकज सिंगनंदुपे एवं आयुष घोड़ेश्वर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसी क्रम में जिला चिकित्सालय, बालाघाट में नारायण सेवा के अंतर्गत मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य में लगभग 400 से अधिक लोगों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। सेवा कार्य में जुड़े स्वयंसेवकों ने बताया कि अस्पताल में दूर-दराज से आने वाले अनेक जरूरतमंद परिवार भोजन की समस्या से जूझते हैं, ऐसे में यह सेवा उनके लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हुई।हम सभी को किसी भी पावन अवसरों पर ज़रूरतमंदों को भोजन सेवा देना चाहिए जिसमें अनेक संस्थाएं एैसे कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं ।

आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा बताया गया कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का यह 70वां जन्मदिवस संपूर्ण विश्व में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अनेक सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही लोगों के जीवन में मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य लाने के उद्देश्य से यह संकल्प भी लिया जा रहा है कि “हर चेहरे पर मुस्कान हो, हर व्यक्ति तनावमुक्त हो।”

इसी उद्देश्य से देशभर में ध्यान कार्यक्रम, हैप्पीनेस प्रोग्राम एवं सुदर्शन क्रिया प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बालाघाट में 28 मई से आयोजित होने वाले हैप्पीनेस प्रोग्राम शिविर में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प भी उपस्थित स्वयंसेवकों द्वारा लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में सेवा, साधना और मानवता का सुंदर समन्वय देखने को मिला। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने गुरुदेव के संदेश “तनावमुक्त मन और हिंसामुक्त समाज” को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक विकास सोनेकर, पीके सिंह, सुशिला बोरिकर, ऋतु मोहारे, डॉ. सुनीता ठाकरे, डॉ. हेमंत रांहंडाले, सुरजीत सिंह ठाकुर, मानक नागेश्वर, करण बिसेन सहित स्वयंसेवक सत्यनारायण अग्रवाल,हरीश मर्सकोले, विजय पटले, विजय बिसेन, सहदेव लिल्हारे,नलिन बिसेन,पियूष रांहंडाले, मोन्टी बिसेन, जिवेश वैस, बबलू बैस, जितेंद्र सिंह राजपूत, जयनेंद्र कटरे, ज्ञान नैनवानी, अनिल वाधवानी, गीता रंगलानी, प्रकाश साहू, त्रिषा चावला,महक मंगलानी,रचना राठौर, रंजीत सिंह, अशोक डहरवाल, विक्की पालेवार, विनोद रत्नेरे, रामरत्न नन्हेट आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे तथा सभी ने सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। 🙏

अन्य ख़बरें

शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने नगर निगम की कार्यवाही

Newsdesk

नई श्रम संहिता से श्रमिकों और असंगठित मजदूरों का भविष्य असुरक्षित : डॉ. संजीवा रेड्डी

Newsdesk

अगले दो दिन भीषण गर्मी का अलर्ट, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading