मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात 9 बजकर 31 मिनट 2 सेकंड पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग दहशत में आ गए।जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र बैतूल जिला रहा, जो पचमढ़ी से करीब 68 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व दिशा में स्थित बताया गया है। इसका असर बैतूल और छिंदवाड़ा जिले की सीमा से लगे इलाकों में भी महसूस किया गया।
भूकंप की गहराई जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई, जिससे झटके सतह के करीब महसूस हुए। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।भूकंप के कोऑर्डिनेट्स लैटिट्यूड 21.907 और लॉन्गिट्यूड 78.716 दर्ज किए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, कम गहराई वाले भूकंप का असर आसपास के इलाकों में अधिक महसूस हो सकता है।भारत के भूकंपीय जोनिंग सिस्टम को 2025 में अपडेट किया गया, जिससे भूकंप की संभावना के आधार पर वर्गीकरण को 6 जोन तक बढ़ाया गया।


