November 6, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

अगर पेड़ वाईफ़ाई देते ना, तो इंसान उन्हें रिचार्ज प्लान समझकर बचा के रखते: शहनाज़ गिल

एक्ट्रेस शहनाज़ गिल ने हाल ही में ट्री प्लांटेशन ड्राइव को सिर्फ इवेंट नहीं, इमोशन बना दिया। उन्होंने अपने दादा प्यारा सिंह की याद में एक पौधा लगाया — और इस छोटे से कदम में ढेर सारी मोहब्बत छुपी थी। दिल से बात करते हुए शहनाज़ ने ऐसा डायलॉग मारा जो सीधा दिल और दिमाग दोनों में सेव हो गया: अगर पेड़ वाईफ़ाई दे रहा होता ना, तो कोई उसे काटता ही नहीं! लेकिन पेड़ ऑक्सीजन दे रहा है, इसलिए सबको प्रॉब्लम है। फल खाओ, मजे से खाओज् पर जड़ मत काटो। सुनो जी, ध्यान रखो – पेड़ लगाओ, बहुत जरूरी है! और घरवालों को भी बोलोज् जो दिनभर पड़ोसियों के साथ गॉसिप सम्मेलनÓ करते हैं, वो मिलकर पेड़ लगाएं।
अपना आस-पास ठीक करो, एनवायरनमेंट खुद ही सेट हो जाएगा! अपनी सिग्नेचर देसी सच्चाई और फुल-ऑन रियल वाइब के साथ, शहनाज़ ने वो सच्चाई बोल दी जो हम सब जानते हैंज् पर इग्नोर करते हैं। ऑक्सीजन फ्री है, इसलिए उसकी वैल्यू नहीं समझते — ये सीधा ताना भी था और मीठा रिमाइंडर भी।
उनकी बातों और इस प्यारे ट्रिब्यूट ने इस ड्राइव को सिर्फ पेड़ लगाने का प्रोग्रामÓ नहीं रहने दिया, बल्कि एक ऐसा मैसेज बना दिया जो घर-घर तक पहुंचना चाहिए — बदलाव बड़ी स्पीच से नहीं, छोटे-छोटे कामों से शुरू होता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज़ गिल जल्द ही इश्कनामा में नजर आने वाली हैं — और फैंस का एक्साइटमेंट तो पहले से ही फुल चार्ज है!

अन्य ख़बरें

रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है

Newsdesk

भारत रत्न भूपेन हजारिका को नमन, पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

Newsdesk

Leave a Comment