25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

राम चरण की पेड्डी में धमाकेदार डांस से रंग जमाएंगी श्रुति हासन,

सुपरस्टार राम चरण अपनी आगामी फिल्म पेड्डी को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। जब से निर्माताओं ने ट्रेलर जारी किया है, तब से फैंस ही नहीं बल्कि सितारे भी फिल्म की रिलीज के लिए बेसब्र हैं। अब यह उत्साह और बढ़ जाएगा क्योंकि फिल्म में शामिल आइटम नंबर का प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। गाने का नाम हेलअल्लालो है, जिसमें राम के श्रुति हासन को जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है।
हेलअल्लालो गाने में राम और श्रुति के अलावा, जाह्नवी कपूर भी अपने डांस का तड़का लगाती दिखती हैं जो फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं। गाने को संगीत एआर रहमान ने दिया है और इसे टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। हालांकि पूरे गाने का वीडियो 23 मई को आधिकारिक तौर पर रिलीज किया जाएगा। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित यह फिल्म 4 जून को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं के साथ रिलीज हो रही है.इस फिल्म में राम केवल अभिनय नहीं कर रहे, बल्कि एक मजदूर वर्ग के आदमी के जीवन को पूरी तरह से जी रहे हैं।यह फिल्म राम की अभिनय क्षमता की गहराई को दर्शाती है और ग्रामीण जीवन के भावनात्मक पक्ष को उजागर करती है।

 

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading