समाज की एकता, संगठन विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम सामाजिक चेतना को नई दिशा प्रदान करते है :- मंत्री श्री राकेश सिंहअखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न*
जबलपुर । केन्द्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने यहां कहा कि साहू समाज चहुमुखी विकास करे इसके लिये सामाजिक पदाधिकारियों को आर्थिक सामाजिक और शिक्षा के साथ साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी पूरी एकता और संकल्प के साथ आगे आना होगा। श्री साहू यहां कचनार क्लब में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री श्री जयदत्त क्षीरसागर, छत्तीसगढ़ रायपुर के विधायक संदीप साहू, विधायक श्री रामनिवास शाह सिंगरौली ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव श्री रामलाल गुप्ता, राष्ट्रीय अतरिक्त महासचिव श्री अरुण भस्मे , प्रदेश प्रभारी श्री एन टी राठौर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अमरेंद्र कुमार के साथ राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारी शांमिल हुए।
केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा समाज की उन्नति प्रगति के साथ साथ युवा पीढ़ी में समाज सेवा की भाव जाग्रत करने के उदेश्य के साथ साथ समाज के सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास हेतु समाज को आगे आना होगा साथ साथ हमें किसी भी तरह के राग द्वेष भुलाकर साथ खड़ा होना, समाज में शिक्षा का स्तर बढ़े, युवा पीढ़ी संस्कारवान बने और वरिष्ठ जनों को सम्मान मिले इसका प्रयास हमें मिलकर करना होगा।
उन्होंने कहा जबलपुर में महिला सशक्तिकरण को लेकर सम्मलेन आयोजित किया गया, इसके लिए मै महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष आभा साहू जी को शुभकामनायें देता हूँ उनके प्रयासों से समाज की मातृ शक्ति एक सूत्र में बंध रही है साथ ही समाज सेवा के कार्यों में आगे आ रही है।
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा समाज की एकता, संगठन विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम सामाजिक चेतना को नई दिशा प्रदान करते है। उन्होंने कहा साहू समाज का गौरवशाली इतिहास है, देश की उन्नति में साहू समाज का योगदान है युवा पीढ़ी को भी अपने वरिष्ठजनो से मार्गदर्शन लेकर समाज सेवा के कार्य में आगे आना चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री जयदत्त क्षीरसागर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा जबलपुर में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, बैठक में प्रदेश के 52 जिलों और देश के 20 राज्यों से आए प्रतिनिधियों का जमावड़ा इस बात का प्रमाण है कि समाज के लोगो में नई चेतना आ रही है। मप्र के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी आयोजित किया गया था मेरा मानना है क़ि सभी पदाधिकारियों का दायित्व है कि वे अंतिम व्यक्ति तक संगठन को पहुंचाएं और समाज के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहें।
प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू ने इस अवसर पर कहा साहू समाज ने हमेशा एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया है। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ समाज तक पहुंचाने के लिए हमें मिलकर कार्य करना होगा।
अन्य अतिथियों ने साहू समाज की एकता और विरासत की जमकर प्रशंसा की। आधुनिक दौर में बच्चों को शिक्षित बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ कर्मा देवी के पूजन के साथ हुई। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, महिला प्रकोष्ठ क़ि राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष आभा साहू, राजनैतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री ताराचंद साहू और ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंत में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष आभा साहू ने दो दिवसीय आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समाजसेवियों का आभार व्यक्ति किया।
बैठक में मप्र सहित छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, बेंगलुरु के पदाधिकारी शामिल हुये |
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष आभा दीपक साहू, राजनैतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री ताराचंद साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष एड रमेश के.साहू, डॉ.हेमराज साहू, महासचिव अनिल साहू अकेला, युवा अध्यक्ष हितेश साहू, पूर्व महापौर प्रभात साहू, दीपक साहू, कैलाश साहू, डॉ.पुरुषोत्तम साहू, विजय साहू, रंजीत साहू सहित समाज के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित देश भर का साहू समाज एक मंच पर जुटा|
आयोजन में महिला मंडल की श्रीमती सुषमा साहू, श्रीमति अर्चना साहू, श्रीमति नम्रता साहू, सरिता साहू, श्रद्धा साहू, नीतू साहू, रंजीत साहू सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही|


