38.5 C
Jabalpur
May 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गंगा दशहरा के अवसर पर लालपुर में जल संरक्षण का दिया गया संदेश

सामूहिक जल स्रोत का पूजन एवं भव्य कलश यात्रा का हुआ आय
शहडोल 25 मई 2026- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर विकासखंड सोहागपुर के ग्राम लालपुर में सामूहिक जल स्रोत पूजन, शिव मंदिर में जलाभिषेक, स्वच्छता अभियान, कलश यात्रा एवं जनजागरूकता गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम के प्रमुख जल स्रोतों के पूजन एवं स्वच्छता अभियान से हुई। ग्रामीणों ने जल स्रोतों की साफ-सफाई कर जल संरक्षण का संकल्प लिया। इसके पश्चात शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया, जहाँ श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण की कामना की।

गंगा दशहरा के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। पूरे ग्राम में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं जनजागरूकता का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन, जल के सदुपयोग तथा जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री भीम सिंह डामोर, जिला समन्वयक श्री विवेक पांडेय, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती प्रिया सिंह बघेल, नवांकुर संस्था से श्री लोकनाथ नामदेव, सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रशांत सिंह एवं प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए सामुदायिक सहभागिता का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।

अन्य ख़बरें

खुशियों की दास्तॉ

Newsdesk

जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading