37.7 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

हम समस्याएं नहीं, समाधान देते हैं, तभी जनता हमें चुनती है : सीएम योगी

देवरिया, 22 मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया में ₹655 करोड़ की लागत से 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करते हुए कहा कि उनकी सरकार समस्याओं को टालने वाली नहीं, बल्कि समाधान देने वाली सरकार है। हम समस्याएं नहीं, समाधान देते हैं, तभी जनता जनार्दन हमें चुनती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश ने विकास की नई गति पकड़ी है और अब विकास की यह यात्रा रुकने वाली नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद देश ने नए भारत का दर्शन किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को प्राथमिकता दी, क्योंकि गति जितनी तेज होगी, विकास का लाभ उतनी ही तेजी से आम जनता तक पहुंचेगा।

सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडों व माफियाओं से होती थी, लेकिन आज पूरे देश में यूपी का नाम सम्मान व गर्व के साथ लिया जाता है। यूपी विरासत और विकास, दोनों का संगम बन चुका है। अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन, नैमिषारण्य, विंध्यधाम, प्रयागराज और कुशीनगर का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का पुनर्जागरण हुआ है।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान पूरी दुनिया में बदल चुकी है। अरुणाचल, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल या तमिलनाडु-केरल, देश में हम जहां भी जाते हैं, हिंदी नहीं जानने वाला व्यक्ति भी हमें देखते ही मुस्कुराकर कहता है “योगी जी, जय श्रीराम!” आप सोचिए, जिसे हिंदी नहीं आती, वह भी अभिवादन में “जय श्रीराम” कहता है। आज हमारी पहचान राम से, कृष्ण से और बाबा विश्वनाथ से बन गई है। यह हमारे देवी-देवताओं का आशीर्वाद है, जो हम पर बरस रहा है।

अन्य ख़बरें

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद फिर साथ दिखीं सोनिया और ममता, विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चाएं तेज

Newsdesk

आरबीआई ने नहीं लिया कागजी नोट बंद करने का फैसला, पीआईबी फैक्ट चेक में वायरल दावा निकला फर्जी

Newsdesk

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading