38.5 C
Jabalpur
May 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खुशियों की दास्तॉ


शहडोल 25 मई 2025- पीएम एयर एम्बुलेंस योजना गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को समय पर एक शहर से दूसरे शहर तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। यह योजना मरीजों के लिए जीवन जीने की नई उम्मीद बनकर सामने आई है तथा आपात स्थिति में संजीवनी का कार्य कर रही है।

केंद्र एवं राज्य सरकार हर जरूरतमंद व्यक्ति के बेहतर उपचार हेतु प्रतिबद्ध है। लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार, निःशुल्क दवाइयाँ, जननी सुरक्षा योजना सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

शहडोल जिले के ग्राम खड्डा निवासी श्रीमती रूक्मणी दाहिया की 8 दिवस की पुत्री संध्या को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नया जीवन मिला है। जन्म के मात्र 8 दिन बाद ही संध्या गंभीर जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पाई गई थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा के निर्देशन में आरबीएसके प्रबंधक श्रीमती कंचन पटेल एवं आरबीएसके टीम के अथक प्रयासों से बालिका को जबलपुर से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से मुंबई स्थित निजी अस्पताल में उपचार हेतु भेजा गया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा संध्या की सफल सर्जरी की गई। वर्तमान में बच्ची पूर्णतः स्वस्थ है।
श्रीमती रूक्मणी दाहिया ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण निजी अस्पताल में उपचार कराना संभव नहीं था, लेकिन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के माध्यम से बच्ची का मुंबई में पूर्णतः निःशुल्क उपचार हुआ।

उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और संवेदनशील प्रयासों से उनकी बेटी को नया जीवन मिला है।

अन्य ख़बरें

जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न

Newsdesk

गंगा दशहरा के अवसर पर लालपुर में जल संरक्षण का दिया गया संदेश

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading