जबलपुर। लायंस क्लब जबलपुर सेंट्रल की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन हाल ही में होटल ट्राईमैक्स में किया गया। बैठक में आगामी सत्र 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। साथ ही समाजसेवा और विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में लायन राजेश ढींगरा को अध्यक्ष, लायन उमाशंकर सिंह को सचिव तथा लायन राजीव शर्मा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवमनोनीत पदाधिकारियों को क्लब के वरिष्ठ सदस्यों एवं पूर्व पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह लोधी, धीरेंद्र सिंह, भारत साहू, शरद सोनी, भारत अग्रहरि, के.के. गुमास्ता, अजय गुप्ता, संदीप गुप्ता, एम.एम. नेमा सहित अन्य सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।


