मण्डला। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जल स्रोत पूजन एवं गंगा कलश यात्रा का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी और ब्लॉक समन्वयक नेमलाल धुर्वे के मार्गदर्शन में ग्राम स्तरीय कार्यक्रम जल गंगा संवर्धन अभियान की दूसरी कड़ी में जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड मोहगांव की सेक्टर 1 मोहगांव ग्राम गिटार मालपेहरी की नवांकुर संस्था बुढऩेर नर्मदा महिला संघ मोहगांव एवं ग्राम विकास प्रश्नफूटन समिति सहयोग व ग्राम पंचायत गिटार मालपेहरी के द्वारा ग्राम में गंगा दशहरा की पावन अवसर पर ग्राम पंचायत के सहयोग और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से आज जल स्रोत पूजन के लिए पांच कलश में दीप प्रज्वलित कर कलश यात्रा व माँ नर्मदा की गीत के साथ प्रारंभ की गई और कलश स्थापना कर खैर माई मंदिर से बुढऩेर नदी तक रैली निकाली गई और गीत भजन के साथ बुढऩेर नदी तक गए और जल का पूजन अर्चन और नारा किया गया। इसके बाद हनुमान मंदिर शंकर जी की मंदिर खेर माई मंदिर में जल अभिषेक किया गया। परामर्शदाता मीना विश्वकर्मा के द्वारा गंगा दशहरा कलश यात्रा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया और जल गंगा संवर्धन अभियान मैं जल संरक्षण जल स्रोतों की साफ सफाई पौधारोपण पर्यावरण जल हेतु कल है जीवन ही जल है हेतु ग्राम वासियों को जड़ संरक्षण हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया और जल संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण दिलाया गया। सभी ग्रामवासियों को जल संरक्षण हेतु पानी बचाने, खेतो में पेड़ लगाने व शासन की योजनाओं का लाभ से ग्राम को जलयुक्त ग्राम बनाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की प्रश्नफूटन समितियां, नवांकुर संस्थाएं, नवांकुर के छात्र एवं परामर्शदाता सहित 50 लोगों की उपस्थिति रही।


