आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो दो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा को दर्शकों से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई है. चलिए यहां जानते हैं पति पत्नी और वो दो ने रिलीज के 12 दिनों में कितनी कमाई की है और अपनी कितनी लागत वसूल कर डाली है.
पति पत्नी और वो दो का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है. इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा को नई रिलीज चांद मेरा दिल से लेकर कुछ हफ्ते पुरानी भूत बंगला, धुरंधर 2 और कृष्णावतारम पार्ट 1 जैसी कई फिल्मों से मुकाबला करना पड़ रहा है. हालांकि आयुष्मान खुराना की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने की पुरजोर कोशिश कर रही है और एक करोड़ से ज्यादा की ही कमाई कर रही है.
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पति पत्नी और वो दो ने पहले हफ्ते में 29 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद 8वें दिन इसने 1.35 करोड़, 9वें दिन 2.75 करोड़, 10वें दिन 3.25 करोड़ और 11वें दिन 1.25 करोड़ कमाए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक पति पत्नी और वो दो ने रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को कमाई में मामूली तेजी दिखाते हुए 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ भारत में फिल्म की 12 दिनों की कुल कमाई अब 39 करोड़ रुपये हो गई है.
60 करोड़ के बजट में बनी टी-सीरीज़ फिल्म्स और बीआर स्टूडियोज़ की इस फिल्म ने अपने अनुमानित इनवेस्टेमेंट का तकरीबन 65त्न वसूल कर लिया है. वहीं 5 जून, 2026 को है जवानी तो इश्क होना है के आने तक बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कंप्टीशन नहीं है. ऐसे में फिल्म के पास कमाने का अभी काफी मौका है. लेकिन सेफ जोन में आने के लिए सुरक्षित दायरे में आने के लिए 21 करोड़ कमाने की और जरूरत है तभी ये अपनी पूरी लागत भी वसूल कर पाएगी.


