35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शासकीय स्कूल में व्यावसायिक शिक्षा से छात्राएं बन रहीं आत्मनिर्भर

पढ़ाई के साथ रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड की छात्राओं को दिया जा रहा ऑन द जॉब ट्रेनिंग_
सिवनी – प्रदेश सरकार द्वारा संचालित व्यावसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत छात्राओं को शिक्षा के साथ रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठ मंदिर में संचालित नवीन व्यावसायिक शिक्षा के तहत सत्र 2025-26 में ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की छात्राओं को 20 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण दिनांक 02 मई 2026 से 28 मई 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को पार्लर एवं ब्यूटी क्षेत्र से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालय की संस्था प्रमुख प्राचार्य श्रीमती आभा सिंह एवं व्यावसायिक प्रभारी श्रीमती नीलम तिवारी के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। वहीं व्यावसायिक प्रशिक्षक श्रीमती लीना कोसरे की देखरेख में छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है।
प्रशिक्षण के लिए छात्राओं को कायाकल्प हर्बल ब्यूटी पार्लर में ऑन द जॉब ट्रेनिंग दी जा रही है, जहां पार्लर संचालिका श्रीमती आराधना चौरसिया एवं ट्रेनर श्रीमती रुचि चौरसिया द्वारा छात्राओं को ब्यूटी एवं स्किन केयर से जुड़े विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को थ्रेडिंग, मेहंदी, हेयर कटिंग, फेशियल, मेकअप, मेनिक्योर, पेडीक्योर सहित अन्य प्रायोगिक कार्यों की जानकारी दी जा रही है। छात्राएं प्रतिदिन पार्लर के वातावरण में कार्य सीखकर अपने कौशल को निखार रही हैं।
व्यावसायिक प्रशिक्षक श्रीमती लीना कोसरे ने बताया कि यह 20 दिवसीय प्रशिक्षण छात्राओं की कार्यक्षमता एवं कौशल विकास को बढ़ाने में बेहद सहायक सिद्ध होगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद छात्राएं अपनी पढ़ाई के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय भी शुरू कर सकेंगी।
उन्होंने कहा कि नवीन व्यावसायिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि भविष्य में यदि किसी कारणवश पढ़ाई बाधित हो जाए या रोजगार प्राप्त न हो सके, तब भी छात्राएं अपने हुनर के दम पर स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।
विद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की प्रभारी कलेक्टर ने की समीक्षा

Newsdesk

फुटपाथ निर्माण कार्य अधूरा, 31 मई से शुरू नहीं हो सकेगा रोड ओव्हर ब्रिज पर यातायात

Newsdesk

कम वसूली होने पर होगी कार्यवाही : सीईओ बघे शाखा प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों एवं संस्था प्रबंधकों की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading