27.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

फुटपाथ निर्माण कार्य अधूरा, 31 मई से शुरू नहीं हो सकेगा रोड ओव्हर ब्रिज पर यातायात

एसडीएम गोपाल सोनी एवं एसडीओ अर्जुन सनोडिया ने किया निरीक्षण
बालाघाट-गर्रा-वारासिवनी मार्ग पर निर्मित रोड ओव्हर ब्रिज (आरओबी) से 31 मई से यातायात प्रारंभ होने की संभावना फिलहाल टल गई है। बालाघाट एसडीएम श्री गोपाल सोनी ने गुरुवार 29 मई को सेतु निर्माण संभाग के एसडीओ श्री अर्जुन सनोडिया के साथ रोड ओव्हर ब्रिज का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज के ऊपरी हिस्से में फुटपाथ निर्माण का कार्य अभी अंतिम चरण में चल रहा है। यह कार्य पूरी तरह पूर्ण होने में लगभग दो से तीन दिन का और समय लग सकता है। इसी कारण सुरक्षा एवं तकनीकी दृष्टि से 31 मई से ब्रिज पर यातायात प्रारंभ नहीं किया जा सकेगा।

एसडीएम श्री गोपाल सोनी ने संबंधित निर्माण एजेंसी एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि फुटपाथ सहित शेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और बचा हुआ कार्य समाप्त होते ही यातायात प्रारंभ करने की नई तिथि घोषित की जाएगी।

सेतु निर्माण संभाग के एसडीओ श्री अर्जुन सनोडिया ने बताया कि ब्रिज पर सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। फुटपाथ निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अंतिम निरीक्षण किया जाएगा, जिसके उपरांत यातायात प्रारंभ किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस रोड ओव्हर ब्रिज के शुरू होने से बालाघाट-गर्रा-वारासिवनी मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम होगा तथा रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। स्थानीय नागरिक भी लंबे समय से इस ब्रिज के प्रारंभ होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि निर्माण कार्य पूर्ण होने तक धैर्य बनाए रखें और सुरक्षा कारणों से निर्माणाधीन ब्रिज का उपयोग न करें।

अन्य ख़बरें

हनुमानताल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, 7 गिरफ्तार

Newsdesk

अवैध उत्खनन के मामले में आनंद माइनिंग कॉरपोरेशन को हाईकोर्ट से राहत नहीं

Newsdesk

41 किलो चांदी के गणेश जी हैं आस्था का केंद्र, अर्जी लगाने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading