वारासिवनी*-कांग्रेस सरकार में एक भी युवा बेरोजगार नहीं था।लेकिन जैसे ही भाजपा की सरकार आई।बेरोजगार की संख्या बढ़ती चली गई।सरकार ने युवाओं का रोजगार छीन लिया।कई लोगो की नौकरी चली गई।लोग बेरोजगार हो गई।बड़ी-बड़ी फैक्ट्रिया बंद हो गई।गरीब किसान गेहूं नहीं बेच पाया है।ये जो सरकार है पूंजीपतियो की सरकार है।कांग्रेस सरकार में पंचायत में रहकर हर काम होते थे।अब तहसील कार्यालय में काम के लिए भटकना पड़ता है।कई वर्षों से चुनाव नहीं हो रहे है,ना ही खाद बीज किसानों को मिल रहा है।ये सरकार किसानों की विरोधी सरकार है।भाजपा के नेताओं ने कहा था हमारी सरकार आएगी तो महगाई कम होगी।युवाओं को रोजगार देंगे।इन्होंने युवाओं को कुछ दिया तो नहीं,बल्कि युवाओ का रोजगार भी छीन लिया।पिछले 10 वर्षों से कई बार पेपर लीक हो गए।पेपर लीक करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता थे।कांग्रेस पार्टी चुनाव हारना पसंद करती हैं। मगर भाजपा के समान झूठे वादे नहीं करती।ये उद्बोधन विधायक विवेक विक्की पटेल ने ग्राम पंचायत डोरली में 5 लाख रुपयों की लागत से बन रही मरार माली समाज के अतिरिक्त कक्ष और बिरसा मुंडा प्रतिमा के भूमिपूजन के दौरान ग्रामीणों से कही।वहीं कार्यक्रम के दौरान ग्राम वासियों ने वॉर्ड नंबर 2 में स्ट्रीट लाइट और विद्युत पोल लगवाने की मांग विधायक विवेक पटेल से की।इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष सुनील राणा,उपसरपंच उपेंद्र डहरवाल,मरार माली समाज के अध्यक्ष बृजलाल मात्रे,कुंजीलाल पटले,धनपाल पंचेश्वर,जगत गिरी,विजय धनकरे,संदेश बिसेन,क्षत्रभुज डहरवाल,दुर्गाप्रसाद राणा,मदन राणा,ज्ञानीराम कावरे,दीपक मानेश्वर,संजय राणा,योगराज जागेश्वर,राजकुमार मात्रे,पवन बिसेन,कविता मात्रे सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा कि देश में समाजिक समानता भेदभाव को माता सावित्री देवी फुले ने ही समाप्त किया।शिक्षा को बढ़ावा देने पहला विद्यालय माता सावित्री देवी ने ही प्रारंभ किया।समाज का अतिरिक्त कक्ष बनने के बाद वहां लाइबेरी भी प्रारंभ किया जाएगा।उसमें महापुरुषों की किताबे रखी जाएगी।कोई भी विद्यार्थी वहां आकर पढ़ाई कर सकता है।माता-पिता हर मौसम में कड़ी मेहनत करके अपने बच्चों को पढ़ाते है।उनकी मेहनत को व्यर्थ ना जाने दे।पढ़ाई करके जब आप अपने मुकाम तक पहुंचोगे तक आपके साथ-साथ आपके माता-पिता और गाँव का नाम भी रोशन होगा।


