सिवनी – आज दिनांक: 29 मई 2026, द अल्टीमेट फाइटर्स एकेडमी, सिवनी के होनहार खिलाड़ी अथर्व कौरव आगामी जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप (30 मई – 3 जून 2026, भुवनेश्वर) में भाग लेने के लिए ओड़िशा रवाना हो गए हैं। अथर्व, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री पवन कुमार कौरव के सुपुत्र हैं और उनकी प्रेरणा से ही उन्होंने खेलों में यह मुकाम हासिल किया है।
द अल्टीमेट फाइटर्स एकेडमी के फाउंडर एवं मुख्य प्रशिक्षक तथा जिला किकबॉक्सिंग संघ सचिव निकेश पदमाकर ने बताया कि अथर्व, कोच श्री योगेश नाविक के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ओड़िशा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
अथर्व की खेल प्रतिभा पर प्रकाश डालते हुए निकेश पद्माकर ने बताया कि अथर्व कौरव ने विगत वर्ष आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी मध्य प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ा चुके हैं। अपनी हालिया उपलब्धियों में, अथर्व ने इंदौर में आयोजित 2nd एमपी स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग के -69 कि.ग्रा. भार वर्ग में लाइट कॉन्टैक्ट एवं किक लाइट दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी धाक जमाई है।
अथर्व के इस राष्ट्रीय सफर के लिए माननीय विधायक श्री दिनेश राय ‘मुनमुन भैया’, प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर, पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती जस्सी थॉमस ने हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
उनकी इस यात्रा को सफल बनाने में जिला किकबॉक्सिंग संघ, सिवनी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और मार्गदर्शकों का विशेष सहयोग रहा है, जिनमें श्री संतोष अग्रवाल, श्री अजय “बाबा” पांडे, श्री सुरेंद्रनाथ शुक्ला, श्री आशीष नागपुरे, श्री अवधेश “पिंकी” त्रिवेदी, श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर, श्री आशीष अग्रवाल, श्री देवेंद्र सेन, श्री माधव दुबे, श्री देवेंद्र सिंह राजपूत, श्री नवीन नाविक, श्री दिनेश सेन एवं महात्मा गांधी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रश्मि गौर प्रमुख हैं। साथ ही, मध्य प्रदेश किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष श्री विनोद सोनडवाले एवं महासचिव श्री आशुतोष दाधीच ने भी अथर्व को राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने हेतु प्रोत्साहित किया है।


