37.5 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान के साथ ड्राफ्ट डील पर ‘अंतिम फैसला’ टाला

वाशिंगटन, 30 मई । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते पर अंतिम फैसला फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। शुक्रवार को व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि यह बैठक लगभग दो घंटे चली। अधिकारी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “सिचुएशन रूम की बैठक खत्म हो गई है और यह लगभग दो घंटे तक चली। राष्ट्रपति ट्रंप केवल ऐसी डील करेंगे जो अमेरिका के लिए अच्छी हो और उनकी ‘रेडलाइन’ (सीमाओं) को पूरा करती हो। ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकता।” हालांकि, बैठक के बाद भी ट्रंप ने कोई अंतिम फैसला क्यों नहीं लिया, इसकी वजह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सकी। इससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान के साथ समझौते के लिए कुछ प्रमुख शर्तें रखी थीं। उन्होंने कहा था कि वह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेंगे। ट्रंप की मुख्य मांगों में ईरान के संवर्धित (एनरिच्ड) परमाणु पदार्थों को खत्म करना, होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के पूरी तरह खोलना और समुद्र में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाना शामिल है। ट्रंप ने कहा कि ईरान को यह वचन देना होगा कि वह कभी भी परमाणु हथियार या परमाणु बम नहीं बनाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत सभी जहाजों के लिए बिना किसी शुल्क के दोनों दिशाओं में खोला जाना चाहिए।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के आगमन से भारत-म्यांमार संबंधों को मिलेगी नई ऊर्जा : विजय कुमार सिन्हा

Newsdesk

म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से पांच दिवसीय भारत दौरे पर

Newsdesk

ट्रंप ने ईरान डील पर आखिरी फैसला बाकी होने का किया दावा, यूरेनियम संवर्धन को लेकर किया बड़ा ऐलान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading