34.5 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भाजपा सरकार पर वरुण चटर्जी का कटाक्ष, कहा “14 साल बाद गाय माता चिकन बन जाएंगी, यह कैसी सनातन नीति

?”
अनूपपुर। भारतीय गण वार्ता अर्थात भगवा पार्टी के जिला महासचिव वरुण चटर्जी ने भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए सनातन परंपराओं और गौ माता के सम्मान को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि “भाजपा सरकार ने ऐसा नया नियम बना दिया है कि 14 साल बाद गाय माता भी चिकन बन जाएंगी। यह भाजपा की सनातन संस्कृति और गौभक्ति का अनुपम उदाहरण है।”
वरुण चटर्जी ने कहा कि एक ओर भाजपा मंचों से गौ रक्षा, सनातन संस्कृति और धार्मिक मूल्यों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, वहीं दूसरी ओर उसकी नीतियां भारतीय परंपराओं और आस्था के विपरीत दिखाई दे रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग केवल चुनावी मंचों पर धर्म और संस्कृति की बात करते हैं, लेकिन जमीन पर उनके निर्णय सनातन मान्यताओं का मजाक बनाते नजर आते हैं।
उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और सदियों से उसकी पूजा की जाती रही है। ऐसे में यदि सरकार की नीतियों से गौवंश की सुरक्षा और सम्मान पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं तो यह करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की भावनाओं को आहत करने वाला विषय है।
भगवा पार्टी नेता ने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर वह गौ माता की रक्षा चाहती है या केवल राजनीतिक लाभ के लिए गौभक्ति का दिखावा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि “जो लोग खुद को सनातन धर्म का सबसे बड़ा रक्षक बताते हैं, वही आज ऐसी परिस्थितियां पैदा कर रहे हैं जहां धार्मिक प्रतीकों और परंपराओं का उपहास होता दिखाई दे रहा है।”
वरुण चटर्जी ने कहा कि जनता अब कथनी और करनी का अंतर समझ चुकी है तथा आने वाले समय में जनता ऐसे मुद्दों पर जवाब भी देगी।

अन्य ख़बरें

नाबालिगों को ब्लैकमेल कर ऐंठे 12 लाख के सोने के हार, आरोपी गिरफ्तार सिगरेट पिलाकर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर बच्चों से करवाई चोरी_

Newsdesk

43 वर्ष की पुलिस सेवा से निवृत्त हुए निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा

Newsdesk

बकरीद पर गौहत्या की साजिश नाकाम, सिवनी पुलिस ने 17 गौवंश बचाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading