30.6 C
Jabalpur
June 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

डीआईजी जबलपुर रेंज अतुल सिंह ने किया कोतवाली थाना का औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश


कटनी। डीआईजी जबलपुर रेंज अतुल सिंह ने सोमवार को कोतवाली थाना कटनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संतोष डेहरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी श्री सिंह ने थाना अभिलेखों, विभिन्न रजिस्टरों, लंबित प्रकरणों की फाइलों तथा अपराध नियंत्रण हेतु की जा रही कार्यवाहियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

डीआईजी श्री सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी अतुल सिंह ने क्षेत्र में पुलिस गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, चिन्हित अपराधियों पर सतत निगरानी रखने एवं उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी बल दिया।

उन्होंने कहा कि थाने आने वाले नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिनय विश्वकर्मा ने जिले की वर्तमान कानून एवं व्यवस्था की स्थिति तथा अपराध नियंत्रण हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संतोष डेहरिया ने कोतवाली थाना क्षेत्र की विशेष चुनौतियों एवं उनके निराकरण हेतु की जा रही कार्यवाहियों से डीआईजी  को अवगत कराया।

निरीक्षण के अंत में डीआईजी  अतुल सिंह ने थाना स्टाफ को बेहतर पुलिसिंग, जनसहयोग एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र सरकार की ‘लाडकी बहिन योजना’ पर वारिस पठान ने उठाए सवाल, कहा- वोट के लिए बांटे पैसे

Newsdesk

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें सरकार, मुस्लिम समाज ने सौपा ज्ञापन

Newsdesk

टीआई मदन इवने को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की उपलब्धियों को सराहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading