23.8 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कलेक्टर ने ग्राम दाल में लगाई जन चौपाल


जिला प्रशासन की तत्परता से ग्राम दाल निवासियों को पेयजल समस्या से मिली राहत
स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर बीमार लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
शहडोल 1 जून 2026- प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से 31 मई को ब्यौहारी जनपद पंचायत के दूरस्थ गांव दाल में विधायक श्री शरद कोल की उपस्थिति में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन किया गया।
विधायक श्री शरद कोल ने ग्रामीणों से शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, उचित मूल्य की दुकानों से राशन वितरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभ मिलने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले इसकी जानकारी प्राप्त करने हेतु यह शिविर आयोजित किया गया है।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्र तथा स्कूल में नाम दर्ज कराएं। तथा नियमित रूप से स्कूल भेजें। आपने गर्भवती माताओं का पंजीयन, कुपोषण की जानकारी, टेक होम राशन का वितरण तथा टीकाकरण के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा पेयजल की समस्या बताई गई। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से 2 हैण्डपंप खनन कराने के निर्देश दिए। विभाग द्वारा हैण्डपंप का खनन करा दिया गया है। जिससे ग्रामीणों की पेयजल समस्या का निराकरण हो गया है। इसके साथ ही ग्रामीणों की मांग पर 01 जून 2026 को स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए। निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग का दल ग्राम दाल में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने गांव मे चल रहे निर्माण कार्यों, मजदूरी भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है।  यह अभियान सरकार के साथ साथ जनता के सहयोग से संचालित है। सभी लोग अभियान में सहभागी बनकर गांव की जल संरचनाओं कुआं तालाब बावड़ी आदि के जीर्णोद्धार में सहभागी बनें। ग्राम चौपाल में पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु शासन द्वारा संचालित योजना डॉ अम्बेडकर कामधेनु योजना, आचार्य विद्यासागर योजना डेयरी प्लस योजना, टीकाकरण कार्यक्रम तथा क्षीर धारा योजना की जानकारी दी। इसी तरह कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा प्राकृतिक खेती, परंपरागत खेती, खेती में उपकरणों के उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई।
ग्राम चौपाल में एसडीएम ब्यौहारी श्री भागीरथी लहरे, सीईओ जनपद श्रीमती कल्पना यादव सहित ग्राम पंचायत सरपंच, पंच एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

जनेकृविवि के इमलिया फॉर्म में वानिकी विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

Newsdesk

70वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज होगा शुभारंभ

Newsdesk

लाला लाजपत राय वार्ड की बदहाल सड़कों और गंदगी को लेकर कांग्रेस का जन जागरण आंदोलन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading