33.5 C
Jabalpur
June 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सड़क हादसे के बाद पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष , घायलों का जाना हाल

मृतकों के परिजनों और मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों से की मुलाका
अनूपपुर। पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजौरा, सरई चौकी थाना कारणपठार क्षेत्र में उमरिया जिले की सीमा के समीप हुए दर्दनाक ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। पड़मनिया से पूजा-अर्चना के लिए ग्राम बिजौरा जा रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार शहडोल मेडिकल कॉलेज में जारी है।
हादसे की जानकारी मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने मृतकों के निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और इस दुखद घड़ी में उन्हें सांत्वना देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसके बाद श्री श्याम शहडोल मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार व्यवस्था की जानकारी ली और घायलों के परिजनों से चर्चा कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन और जनप्रतिनिधि प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।
हादसे में मृत नागरिकों के परिजनों को शासन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। शासन के निर्देशानुसार मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख रुपये तथा संबल योजना के तहत 4-4 लाख रुपये, कुल 8-8 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

अन्य ख़बरें

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दलबीर सिंह की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

Newsdesk

प्रत्येक कार्यकर्ता आत्मचिंतन करें, हम कहां खड़े हैं : – संजय साहू

Newsdesk

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी प्रभावित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading