36.2 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी प्रभावित

डिंडौरी सी टाइम्स । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है कर्मचारियों ने पूर्व में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) एवं कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी थी किन्तु शासन प्रशासन द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण शोषित कर्मचारियों ने
शासन की दमनकारी एवं शोषणकारी नीतियों का पूर्णतः बहिष्कार करते हुए अप्रेजल प्रथा बंद करो का नारा लगाया
अप्रेजल रूपी दानव का हम बहिष्कार करते हैं शोषण नहीं सम्मान चाहिए


अप्रेजल शोषण बंद करो हमारी मांगे पूरी करो


के नारे लगते हुए शोषणकारी अप्रेजल आदेश की होलिका दहन किया गया।
जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश उरैती के नेतृत्व में जिले के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि
लंबे समय से नियमितीकरण, वेतन विसंगति सुधार, एनपीएस, डीए, सामान्य कार्य सामान्य वेतन, नौकरी सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक शासन द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।


हड़ताल के दौरान प्रभावित होने वाली स्वास्थ्य सेवाएँ।


हड़ताल के चलते जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से संचालित कई सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका है। विशेष रूप से टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, सामुदायिक स्वास्थ्य गतिविधियां तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है। वर्तमान गर्मी के मौसम में डायरिया, उल्टी-दस्त, लू एवं अन्य मौसमी बीमारियों से प्रभावित मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
हड़ताल के दौरान जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी उपेन्द्र पारासर, जफर खान जिला उपाध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष दलवीर साह बहादुर, कमल ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी, गिरीश डेहरिया जिला सह मीडिया प्रभारी अंजना धुर्वे जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, रूपा नामदेव जिला महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ मार्गदर्शक सुशील नामदेव, आनंद मोहरे, अंकित चौरसिया, विजय, अनिल साहू, विशाल, विवेक नामदेव, डॉ अंकित अलावे, विक्की जमरा अंकित चौरसिया, अनिल पट्टा, कोमल मरावी, सत्यम श्रीवास, एवं अन्य उपस्थित रहे। सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

———————————————–

अन्य ख़बरें

वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वाॅं बलिदान दिवस भव्यता से मनाया जायेगा

Newsdesk

श्री जानकीरमण महाविद्यालय में भव्य काव्य गोष्ठी, साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त रचनाकारों का हुआ अभिनंदन

Newsdesk

25वीं पूर्वी जोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, जबलपुर बना ओवरऑल चैंपियन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading