32.3 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चोरी के शक में पकड़े गए 3 युवकों की भीड़ ने की बेरहमी से पिटाई

जबलपुर। थाना बरेला अंतर्गत सिग्मा कान्हा सिटी कॉलोनी में मंगलवार तड़के चोरी की नीयत से घुसे तीन संदिग्ध युवकों को स्थानीय रहवासियों ने घेराबंदी कर रंगे हाथों दबोच लिया। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने पकड़ में आए तीनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बरेला थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को उग्र भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपनी हिरासत में लिया और इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया।

मिली जानकारी के अनुसार, बरेला क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही थीं, जिसके चलते स्थानीय नागरिक बेहद सतर्क और रात में पहरेदारी कर रहे थे। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3:00 बजे सिग्मा कान्हा सिटी कॉलोनी में तीन संदिग्ध युवक घूमते हुए दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक कॉलोनी के एक सूने मकान में दाखिल हो गए थे, जिसकी भनक आसपास के पड़ोसियों को लग गई। रहवासियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए एक-दूसरे को फोन पर सूचना दी और मकान को चारों तरफ से घेर लिया। जैसे ही तीनों संदिग्ध युवक मकान से बाहर निकले, वैसे ही मुस्तैद लोगों ने उन्हें दबोच लिया। इसके बाद गुस्से से आगबबूला भीड़ ने उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक खुद को बेकसूर बताते हुए छोड़ने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन आक्रोशित भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें लोग युवकों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के कारण स्थानीय लोग असुरक्षित महसूस कर रहे थे। सूचना मिलते ही बरेला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ के बीच से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला।

अन्य ख़बरें

एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण

Newsdesk

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

Newsdesk

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading