34.8 C
Jabalpur
June 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लंबित मांगों को लेकर कुरई के पटवारी 8 से 10 जून तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे


कुरई – मध्यप्रदेश पटवारी संघ, तहसील शाखा कुरई ने अपनी लंबित समस्याओं एवं मांगों के निराकरण को लेकर 8 जून से 10 जून 2026 तक सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में संघ द्वारा तहसीलदार कुरई को आवेदन प्रस्तुत कर सामूहिक अवकाश स्वीकृत करने का अनुरोध किया गया है।
तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार धुर्वे के हस्ताक्षर से दिए गए आवेदन में बताया गया है कि मध्यप्रदेश पटवारी संघ द्वारा 2 जून 2026 को दिए गए ज्ञापन के संदर्भ में प्रदेश स्तर पर लंबित समस्याओं के समाधान हेतु संघ के आह्वान पर यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत तहसील कुरई के पटवारी 8, 9 एवं 10 जून को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
संघ ने तहसील प्रशासन से अनुरोध किया है कि संलग्न सूची के अनुसार संबंधित पटवारियों का अवकाश नियमानुसार स्वीकृत किया जाए। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए कई बार ज्ञापन एवं निवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण सामूहिक अवकाश का निर्णय लेना पड़ा।
पटवारी संघ के इस निर्णय से उक्त अवधि में राजस्व संबंधी कार्यों एवं आमजन से जुड़े कुछ प्रशासनिक कार्यों पर प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। संघ ने उम्मीद जताई है कि शासन एवं प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करेगा।

अन्य ख़बरें

कोटमी बाजार हत्याकांड का खुलासा: सराफा कारोबारी के कातिल गिरफ्तार, लूटे गहने और कट्टा बरामद

Newsdesk

पश्चिम बंगाल : भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व तृणमूल विधायक देबप्रसाद बाग गिरफ्तार

Newsdesk

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading