27.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दिनांक 31 मई, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर दीप ज्योति नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, बालाघाट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तंबाकू एवं धूम्रपान (🚬) के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को बताया गया कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण है। सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में दीप ज्योति नशा मुक्ति केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी स्टाफ सदस्यों एवं प्रतिभागियों ने तंबाकू एवं अन्य नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली।

संकल्प:
“नशा से नाता तोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो।”

दीप ज्योति नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, बालाघाट
भागीरथ गंगा सोशल वेलफेयर सोसाइटी, बालाघाट (म.प्र.)

अन्य ख़बरें

चलती ट्रेन से गिरकर घायल हुआ युवक, डायल-112 जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

Newsdesk

ट्रेन से टकराने से अज्ञात युवक की मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला क्षत-विक्षत शव

Newsdesk

आशीर्वाद का दीया’’- नगर परिषद लांजी में दीपों से जगमगाया प्रांगण सेवा संकल्प अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading