39.6 C
Jabalpur
June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को दिए निर्देश

जन कल्याण शिविर में पात्र हितग्राहियों के आवेदन भरवाएं – मुख्य सचिव
शहडोल 03 जून 2026- मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश भर में 5 जून से 21 जून तक विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों से जुड़े हुए अधिकारी पूरी तैयारी के साथ अभियान चलाएं। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से आरंभ होकर इन अभियानों का 21 जून विश्व योग दिवस पर समापन होगा। पर्यावरण दिवस पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पौधे रोपित करने का कार्यक्रम आयोजित करें। प्रत्येक नगरीय निकाय में कम से कम पांच सौ पौधे रोपित किए जाएं। एक पेड़ माँ के नाम अभियान में सभी ग्राम पंचायतों में भी वृक्षारोपण कराएं। इसके साथ-साथ सभी शासकीय भवनों, स्कूल, छात्रावास एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कराएं। प्लास्टिक कचरे तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भी विशेष प्रयास करें।

       मुख्य सचिव ने कहा कि 12 से 18 जून तक सभी विकासखण्ड मुख्यालयों तथा नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक शिविर तीन दिन तक चलेगा। इसमें शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों का पंजीयन करके उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करें। आयुष्मान योजना, पीएम सूर्यघर योजना, स्वनिधि योजना तथा अन्य योजनाओं के छूटे हुए हितग्राहियों का पंजीयन कराएं। इन शिविरों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों का निराकरण करें। सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी के तहत दर्ज आवेदनों का भी इन शिविरों के माध्यम से शत-प्रतिशत निराकरण कराएं। शिविरों के साथ विकास प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

       मुख्य सचिव ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 19 एवं 20 जून को कम से कम दो स्थानों पर कार्यशालायें आयोजित कराएं। इसके लिए कृषि विभाग को नोडल बनाया गया है। इसमें कृषि वैज्ञानिक तथा कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभों की जानकारी देंगे। इसी तरह 21 जून को जिला विकासखण्ड तथा ग्राम पंचायत स्तर पर विश्व योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार इन स्थानों में सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित कराएं। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित करें। योग दिवस के लिए आयुष विभाग को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इन्हें शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग सहयोग करेंगे। विश्व योग दिवस कार्यक्रम में भागीदारी निभाने के लिए कोई भी व्यक्ति टोलफ्री नम्बर 18003157008 पर मिसकॉल दे सकता है। टोलफ्री नम्बर पर कॉल करने पर कार्यक्रम की लिंक प्राप्त होगी। इस लिंक से जुड़कर सामूहिक योगाभ्यास के लिए अपना पंजीयन कराया जा सकता है। टोलफ्री नम्बर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं।

       मुख्य सचिव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान भी इस अवधि में जारी है। पुराने जल स्रोतों की सफाई, जल स्रोतों में रिचार्ज पिट बनाने तथा रुफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य कराएं। जल संरक्षण के सभी कार्यों को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज भी करें। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में  कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र में  कलेक्टर डॉ केदार सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम प्रजापति तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

होटल विवाद के बाद अधिवक्ता के घर पर बमबाजी, सफेद एक्सिस से आए बदमाश CCTV में कैद

Newsdesk

भोपाल: 17 वर्षीय किशोरी से 30 वर्षीय मंगेतर ने किया दुष्कर्म, POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Newsdesk

जून की शुरुआत में मध्य प्रदेश में 24 फीसदी अधिक बारिश, कई जिलों में आंधी-तूफान की संभावना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading