34.5 C
Jabalpur
June 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा भावभीनी विदाई एवं सम्मान दिया गया

जिला पुलिस बालाघाट l
पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री आदित्य मिश्रा द्वारा माह मार्च, अप्रैल एवं मई 2026 में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके परिजनों तथा पुलिस परिवार की उपस्थिति में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पुष्पमाला, शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।*

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए पुलिस विभाग में बिताए गए महत्वपूर्ण क्षणों को याद किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान प्राप्त अनुभवों, चुनौतियों तथा उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी सेवाओं के दौरान किए गए कार्यों एवं उस समय की परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार पुलिस विभाग ने उन्हें समाज एवं राष्ट्र सेवा का अवसर प्रदान किया। उन्होंने पुलिस विभाग का हिस्सा बनने को अपने जीवन का गौरवपूर्ण अध्याय बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों के साथ बिताए गए अनुभव साझा किए तथा उनके योगदान की सराहना की। समारोह के दौरान उपस्थित परिजनों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विभाग द्वारा दिए गए सम्मान एवं आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान, रक्षित निरीक्षक बालाघाट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।

*पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा* ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर होता है। सेवानिवृत्ति केवल शासकीय सेवा का समापन है, लेकिन विभाग एवं पुलिस परिवार से उनका संबंध सदैव बना रहेगा। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखी एवं शांतिपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर जिला पुलिस बालाघाट सदैव उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि पुलिस विभाग में अर्जित अपने अनुभव एवं ज्ञान को समय-समय पर विभाग के साथ साझा करते रहें, ताकि नई पीढ़ी के पुलिसकर्मी उनके अनुभवों से प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम का समापन सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की मंगलकामनाओं के साथ किया गया।

अन्य ख़बरें

भारतमाला हाईवे मुआवजा घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, जयप्रकाश गांधी गिरफ्तार

Newsdesk

मानसून पूर्व बाढ़ आपदा तैयारियों की संभागायुक्त ने की समीक्षा, 15 जून से सक्रिय होंगे नियंत्रण कक्ष

Newsdesk

6 महीने बाद भी अधूरा पड़ा बरबसपुर प्राथमिक शाला भवन, बच्चों की पढ़ाई को लेकर बढ़ी चिंता*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading