डिंडोरी सी टाइम्स । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ शाखा जिला डिंडोरी द्वारा सुंदर पाठ के माध्यम से हम सभी ईश्वर से विनम्र प्रार्थना करते हैं कि हमारी सरकार, नीति-निर्माताओं और अधिकारियों को जनहित एवं कर्मचारी हित में उचित निर्णय लेने की सद्बुद्धि प्रदान करें।
हे प्रभु! जिस प्रकार आपने सदैव सत्य, न्याय और धर्म का मार्ग प्रशस्त किया है, उसी प्रकार हमारे शासकों को भी संविदा कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं को समझने और उनका न्यायपूर्ण समाधान करने की प्रेरणा दें।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी दिन-रात जनता की सेवा में समर्पित रहते हैं। विपरीत परिस्थितियों, महामारी और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के समय भी इन कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है। आज हम किसी के विरोध में नहीं, बल्कि न्याय, सम्मान और अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए प्रभु के चरणों में प्रार्थना कर रहे हैं।
हमारी कामना है कि सरकार संविदा कर्मचारियों की उचित मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करे, उनकी सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगतियों तथा अन्य समस्याओं का समाधान करे, ताकि कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से समाज और राष्ट्र की सेवा कर सकें। सुंदर पाठ के दौरान संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने एक स्वर में प्रार्थना की सबके मन में सद्भावना, न्याय और करुणा का भाव उत्पन्न करें। सरकार को ऐसी सद्बुद्धि दें कि वह संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान करे। प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त हो।”
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश उरैती नेहा सिहारें जिला कोषाध्यक्ष, उपेन्द्र पारासर, जफर खान जिला उपाध्यक्ष, कमल ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी, गिरीश डेहरिया जिला सह मीडिया प्रभारी अंजना धुर्वे जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, रूपा नामदेव जिला महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ मार्गदर्शक सुशील नामदेव, आनंद मोहरे, अंकित चौरसिया, विजय, अनिल साहू, विशाल नामदेव, डॉ अंकित अलावे, विक्की जमरा एवं विकासखंड डिंडौरी अमरपुर समनापुर बजाग करंजिया मेहदवानी अन्य उपस्थित रहे। सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
—————————————————-


