34.3 C
Jabalpur
June 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश


शहडोल 4 जून 2026- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सलाहकार श्री करण सिंह कौंसिक की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत विकासखंड सोहागपुर में चयनित नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं की बैठक आयोजित की गई।
राज्य सलाहकार श्री कौंसिक ने परिषद की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा सामाजिक विकास गतिविधियों को गति प्रदान करने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नवांकुर संस्थाओं की भूमिका को समाज और समुदाय के विकास में महत्वपूर्ण बताते हुए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। संस्थाओं द्वारा किए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान,नर्सरी निर्माण, पौधारोपण की तैयारी जैसे कार्यों की समीक्षा कर प्रसन्नता व्यक्त किया।

बैठक में आगामी गतिविधियों की रूपरेखा, संस्थाओं की कार्यप्रणाली तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपस्थित प्रतिभागियों ने परिषद के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।तदुपरांत सलाहकार ,श्री करण सिंह कौशिक ने संभाग कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

   बैठक में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रामावतार यादव, संभाग समन्वयक ,श्री भीम सिंह डामोर,जिला समन्वयक श्री विवेक पांडेय तथा विकासखंड सोहागपुर की चयनित नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं परामर्शदाता उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

रांझी में आतंक फैलाने वाले दो आदतन अपराधियों पर रासुकाशुभम मिश्रा और अमन केवट भेजे गए जेल

Newsdesk

समाजसेवी केशलाल भगत को ‘समाजरत्न’ अलंकरण से सम्मानित किया गया

Newsdesk

बलिदान स्थल पर प्रस्तावित कैंटीन का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading