31.8 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रांझी में आतंक फैलाने वाले दो आदतन अपराधियों पर रासुकाशुभम मिश्रा और अमन केवट भेजे गए जेल


जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों के जरिए दहशत का माहौल बनाने वाले दो आदतन अपराधियों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका/एनएसए) के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार सुभाष नगर निवासी शुभम मिश्रा और रक्षा नगर कॉलोनी निवासी अमन केवट के खिलाफ रांझी पुलिस ने विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जिला कलेक्टर को भेजा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने दोनों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत वारंट जारी किए।
आदेश जारी होते ही रांझी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि शुभम मिश्रा क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, बमबाजी, अवैध हथियार रखने सहित करीब 45 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि दोनों आरोपियों का क्षेत्र में इतना भय था कि कई मामलों में गवाह सामने आने से भी कतराते थे। इससे इनके हौसले लगातार बढ़ते जा रहे थे और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि रासुका के तहत की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए राहत महसूस की है।

अन्य ख़बरें

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

इंदौर की बाइक चोरी का जबलपुर में खुलासा, गढ़ा पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading