35.5 C
Jabalpur
June 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बरगी डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत

जबलपुर। बरगी डेम क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार के साथ घूमने आए एक युवक की नर्मदा नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर थाना क्षेत्र के कटंगा निवासी ईश्वर सिंह अपने परिजनों के साथ बरगी डेम घूमने पहुंचे थे। इस दौरान वह पुलघाट में नर्मदा नदी में नहाने के लिए उतरे। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
युवक को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल नदी में छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना से परिवार में मातम पसर गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बरगी डेम और नदी किनारे सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने, खतरनाक क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने तथा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त निगरानी व्यवस्था किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

अन्य ख़बरें

स्वदेशी स्वाद की महक से महकी संस्कारधानी महापौर निवास पर धूमधाम से मनाया गया “विश्व पोहा दिवस

Newsdesk

वन अधिकार पट्टा मिलने से खिल उठे आदिवासी परिवारों के चेहरे

Newsdesk

माँ की पुण्यतिथि पर कमिश्नर ने दी लाइब्रेरी की सौगात कार्यक्रम मे आईजी शाक्यवार और एसपी मिश्रा ने बढ़ाया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading