35.5 C
Jabalpur
June 7, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पीएम मोदी का स्टेट डिनर: कैसे डेयरी, लहसुन-फ्री डिश बनी चुनौती? जिल बाइडेन ने क‍िताब में क‍िए रोचक खुलासे

वॉशिंगटन, 7 जून । अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने अपनी किताब ‘व्यू फ्रॉम द ईस्ट विंग: ए मेमॉयर’ में बताया है कि जून 2023 में जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर रखा गया था, तब आखिरी समय में खाने को लेकर काफी बदलाव करने पड़े थे।बाइडेन लिखती हैं कि स्टेट डिनर की तैयारी करना बहुत जटिल काम होता है और कई महीनों की प्लानिंग के बावजूद अचानक नई चुनौतियां सामने आ जाती हैं।उन्होंने बताया, “जून 2023 में भारत के स्टेट डिनर पर हमें लगा था कि शाकाहारी मेन्यू से काम चल जाएगा, लेकिन आखिरी समय में कई लोगों ने वीगन, डेयरी-फ्री और लहसुन-फ्री खाने की मांग कर दी।”उन्होंने आगे लिखा, “किचन स्टाफ को लोगों की अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से प्लेट्स में बदलाव करने में काफी मेहनत करनी पड़ी।”भारत का यह डिनर उन कई बड़े आयोजनों में से एक था जो बाइडेन प्रशासन ने व्हाइट हाउस में किए थे। बाइडेन के अनुसार, हर छोटी-बड़ी चीज पर ध्यान देना पड़ता है, फूलों की सजावट से लेकर मेन्यू और बैठने की व्यवस्था तक।उन्होंने लिखा, “फर्स्ट लेडी के तौर पर आपको बहुत सारे फैसले लेने होते हैं; हर रंग, हर फूल, हर कोर्स। सब कुछ मिनट-दर-मिनट तय होता है और हर फैसले पर मेहमानों और मीडिया की नजर रहती है।”

अन्य ख़बरें

ईरान की जब्त संपत्तियों से खाड़ी देशों की मदद करने पर विचार कर रहा अमेरिका

Newsdesk

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने ‘सैफ विमेंस चैंपियनशिप 2026’ जीतने पर भारतीय टीम को दी बधाई 

Newsdesk

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वालीं 5 भारतीय खिलाड़ी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading