34.6 C
Jabalpur
June 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गोरखपुर के श्रीकृष्ण मंदिर में भव्य हरिनाम संकीर्तन, गूंजा “राधे-राधे” का जयघोष

जबलपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल जाबालिपुरम् के तत्वावधान में गोरखपुर स्थित सनातन धर्म सभा श्रीकृष्ण मंदिर में भव्य हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तनाचार्य पं. मनमोहन दुबे के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति और उल्लास के साथ प्रभु नाम का संकीर्तन किया।
शंख, घंटा, मृदंग और झांझ की मंगलध्वनि के बीच “चलो वृंदावन धाम”, “राधे-राधे”, “श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी” तथा “सीताराम” जैसे मधुर भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। कार्यक्रम का समापन श्री राधा-कृष्ण की महाआरती और जयघोष के साथ हुआ।
संयोजक देवेंद्र कुमार नेमा ने कहा कि “हरि व्यापक सर्वत्र समाना”। भगवान सर्वव्यापी हैं और उनका नाम-स्मरण एवं संकीर्तन सभी प्रकार के शुभ फलों का दाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से प्रभु के नाम का स्मरण और संकीर्तन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पं. अयोध्या प्रसाद शास्त्री, श्याम चतुर्वेदी, पं. देवेंद्र त्रिपाठी, पं. मुन्ना महाराज, कपिल द्विवेदी, लकी भाटिया, ओ.पी. बाधवा, रेणु गुप्ता, योगिता पुंज, नीलम सबरवाल, सत्यप्रकाश नामदेव, के.एल. दीक्षित, प्रभाकर चतुर्वेदी, मोहित तिवारी, पप्पू चौबे, राजेंद्र सोनी, अमित विश्नोई, विशाल पंड्या, शिवा नामदेव, राजेश असाटी, धीरज बेन सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

8 वर्षों से कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं ईपीएफओ ने स्मार्ट सिटी को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Newsdesk

भाजपा नेत्री संगीता रजक की गोली लगने से मौत, रांझी क्षेत्र में सनसनी

Newsdesk

पीएम सूर्य घर योजना में 1.33 लाख से ज्यादा सौर संयंत्र स्थापित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading