34.6 C
Jabalpur
June 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भाजपा नेत्री संगीता रजक की गोली लगने से मौत, रांझी क्षेत्र में सनसनी

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के पुराने शोभापुर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात भाजपा नेत्री एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी संगीता रजक (38) की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गोली चलने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात रजक परिवार के घर के बाहर अचानक शोर-शराबा होने लगा। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर पहुंचे। इसी दौरान संगीता रजक अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर घर की गैलरी में पहुंचीं। कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो वे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं। उन्हें तत्काल नागरथ चौक स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही रांझी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की है। प्रारंभिक जांच में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, कुछ माह पूर्व संगीता रजक के घर पर बमबाजी की घटना भी हुई थी। इसी कारण पुलिस पुराने विवादों और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी निष्कर्ष या कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना की खबर मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

8 वर्षों से कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं ईपीएफओ ने स्मार्ट सिटी को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Newsdesk

पीएम सूर्य घर योजना में 1.33 लाख से ज्यादा सौर संयंत्र स्थापित

Newsdesk

प्रदेश की ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी पहुँची 85 हजार एमवीए के पार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading