43.9 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

हनुमानताल में युवक पर नुकीली चीज से हमला, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक युवक पर नुकीली चीज से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। मामूली बात पर हुए विवाद के बाद आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए युवक पर हमला किया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, थाना के पीछे सोनकर मोहल्ला हनुमानताल निवासी 35 वर्षीय मिथुन सोनकर ने थाना हनुमानताल में रिपोर्ट दर्ज कराई। मिथुन सब्जी का व्यवसाय करता है। 8 जून 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह तलैया सोनकर मोहल्ला में खड़ा था।

इसी दौरान दुर्गा चौक निवासी नवल सोनकर वहां पहुंचा और मिथुन से पूछा कि वह वहां क्यों खड़ा है। इस पर मिथुन ने कहा कि वह घर जा रहा है, इसमें उसे क्या दिक्कत है। इसी बात को लेकर नवल सोनकर नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा।

शिकायत के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी नवल सोनकर ने किसी नुकीली चीज से मिथुन पर हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ की कलाई में चोट आई। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया।

पीड़ित की रिपोर्ट पर हनुमानताल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296(बी), 118(1), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराने की साजिश कांग्रेस नेताओं ने रची: मोहन यादव

Newsdesk

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा और पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

Newsdesk

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading