डिंडोरी सी टाइम्स । प्रदेश भर के एनएचएम (NHM) संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और सरकार द्वारा पूर्व में किए गए वादों को पूरा न करने के विरोध में प्रदर्शन किया कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी सेवाओं के नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन जैसी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासनों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। संविदा कर्मी सरकार को याद दिलाना चाहते हैं कि संविदा स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं और उनकी अनदेखी जनस्वास्थ्य व्यवस्था के लिए घातक है। यदि सरकार ने जल्द ही हमारी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो हमें आगामी समय में और भी उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।
“हम स्वास्थ्य विभाग की नींव हैं, लेकिन कब तक उपेक्षित रहेंगे?
पिछले कई वर्षों से हम अपनी जायज मांगों—नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन—के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार ने हमसे कई वादे किए, लेकिन वे आज भी कागजों तक ही सीमित हैं।
हम डिजिटल माध्यमों से सरकार को अपना वादा याद दिलाने के लिए लामबंद हुए हैं। हमारी मेहनत और समर्पण का सम्मान करते हुए सरकार को अब हमारी मांगों को अविलंब पूरा करना चाहिए।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश उरैती संतोष बर्मन सचिव दिलीप कछवाहा संयोजक नेहा सिहारें जिला कोषाध्यक्ष, उपेन्द्र पारासर, जफर खान जिला उपाध्यक्ष, कमल ठाकुर, अनिल साहू जिला मीडिया प्रभारी, गिरीश डेहरिया जिला सह मीडिया प्रभारी अंजना धुर्वे जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, रूपा नामदेव जिला महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ मार्गदर्शक सुशील नामदेव, आनंद मोहरे, अंकित चौरसिया, विजय, विशाल नामदेव, डॉ अंकित अलावे, विक्की जमरा, दलवीर शाह एवं विकासखंड शहपुरा मेहदवानी अन्य उपस्थित रहे। सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
—————————————————


