40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महिला अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


_महिला थाना सिवनी ने आरसेटी सेंटर में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक_
सिवनी- महिलाओं एवं बालिकाओं को अपराधों के प्रति जागरूक करने तथा उनके अधिकारों की जानकारी देने के उद्देश्य से महिला थाना सिवनी द्वारा शुक्रवार को ग्रामीण स्वरोजगार आवासीय प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी सेंटर) सिवनी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन परते के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं एवं बालिकाओं को अनुशासित जीवनशैली के महत्व, पारिवारिक, सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं की पहचान तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। महिला थाना पुलिस द्वारा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, उनके कानूनी प्रावधानों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।
महिला थाना की टीम ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, हिंसा या अन्य कठिन परिस्थितियों में वे बिना किसी संकोच के पुलिस एवं महिला थाना से सहायता प्राप्त करें। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया गया।
आरसेटी सेंटर में महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई, ब्यूटी पार्लर, टेली-कम्प्यूटर, सीसीटीवी कैमरा संचालन, मोबाइल रिपेयरिंग, सेल्समैन सहित विभिन्न स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
कार्यक्रम में आरसेटी सेंटर के डायरेक्टर प्रवीण नंदागौली, फैकल्टी पूजा शर्मा, धानसिंह शुब्बा, पवन सनोडिया, सिलाई प्रशिक्षक शकुंतला पाईग, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षक रजनी यादव, ऑफिस असिस्टेंट यश अवधिया, सृष्टि सोनी, आशुबाला मर्सकोले, अशोक भलावी सहित महिला थाना सिवनी का स्टाफ उपस्थित रहा।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल विधायक हस्ताक्षर मामले में सीआईडी के सामने पेश होंगे अभिषेक बनर्जी

Newsdesk

विजाग स्टील प्लांट में धमाके में मरने वालों की संख्या 10 हुई, सरकार ने हरसंभव मदद की घोषणा की विशाखापत्तनम,

Newsdesk

चेकिंग में फंसी लग्जरी थार, 9.92 लाख नकद ने बढ़ाई चालक की मुश्किलें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading