पैसो के लिये तीन दोस्तों ने मिलकर लूट की घटना को दियअंजाम
कटनी सी टाइम्स।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के कुशल निर्देशन एवं श्री रत्नेश मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे थाना प्रभारी को मिली सफलता।
11-06-2026 को प्रार्थी अभिषेक रजक पिता कमलेश रजक उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम हीरापुर कौडिया थाना एन.के.जे. ने रिपोर्ट दर्ज कराया की मै अपनी मोटर साईकिल से अकेला अपने घर हीरापुर कौडिया जा रहा था नर्मदा वेयर हाउस मोड पर तीन अज्ञात व्यक्ति जो मुह पर सफेद गमछा बाधे हुये थे । तीनो ने मेरा रास्ता रोककर चाकू दिखाकर मेरे साथ मारपीट कर ,मेरी पेंट की जेब से मेरा मोबाइल छीन लिया और मेरी मोटर साईकिल लेकर भाग गये, प्रार्थी अभिषेक रजक की रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 296(बी),126(2),309(4),309(6),351(3),61(2) बीएनएस का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे ,एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या. ) के मार्गदर्शन मे गठित थाना एन.के.जे. पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना व तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर संदेही गुलशन चौधरी निवासी गाताखेडा को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की जिसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने दो अन्य साथी करन रैकवार निवासी पोस्ट आफिस मुख्य डाकघर के सामने थाना कोतवाली कटनी एवं दीपांशु सेन निवासी केलवारा फाटक कटनी को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की। जिसमे तीनो ने घटना दिनांक को लूट की घटना करना स्वीकार किया। गुलशन चौधरी के कब्जे से लूट की गयी मोटर साईकिल ,आरोपी दीपांश सेन से घटना मे प्रयोग की गयी स्वयं की मोटर साईकिल व लूट किया गया मोबाइल एवं आरोपी करण रैकवार से घटना मे प्रयोग की गयी चाकू जप्त की गईं है। तीनो आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी मे पेश कर जिला जेल कटनी भेजा गया।


