40 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

101वीं दीक्षांत परेड सम्पन्न, 221 नव आरक्षकों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ

जबलपुर। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस), 6वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, जबलपुर में 101वीं दीक्षांत (पासिंग आउट) परेड का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल की 21 बटालियनों से आए 221 नव प्रशिक्षित आरक्षकों ने अनुशासन, समन्वय और दक्षता का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक मार्च-पास्ट किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जोन जबलपुर, प्रमोद वर्मा ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। इस अवसर पर 6वीं वाहिनी के कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी ने नव आरक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि एवं उप पुलिस महानिरीक्षक अतुल सिंह (भा.पु.से.) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में एडीजी प्रमोद वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण संस्था पुलिस विभाग को कुशल एवं दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने नव आरक्षकों से प्रशिक्षण का उपयोग जनसेवा, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और पुलिस की सकारात्मक छवि निर्माण में करने का आह्वान किया।
कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि वर्ष 1942 में स्थापित इस संस्थान से अब तक 100 बैच सफलतापूर्वक प्रशिक्षित हो चुके हैं तथा 101वां बैच आज पास आउट हुआ है। प्रशिक्षण के दौरान आरक्षकों को पीटी, ड्रिल, योग, आधुनिक हथियार संचालन, फायरिंग, कानून, पुलिस प्रक्रिया, वायरलेस संचार, कंप्यूटर संचालन, ड्राइविंग सहित विभिन्न व्यावहारिक विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। समारोह में पीटीएस के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नव आरक्षकों के परिजन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

यूपी के मदरसों में आधार आधारित बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, धार्मिक नेताओं ने किया स्वागत

Newsdesk

अकाल तख्त के आदेश पर पंजाब के सीएम मान बोले- मैं वीडियो में नहीं, मुझे बदनाम करने की हो रही साजिश

Newsdesk

बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का ऐलान- दिसंबर में होंगे कोलकाता नगर निगम चुनाव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading